ब्रेकिंग न्यूज़

देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी BIHAR NEWS : हाईटेक निगरानी से खनन माफियाओं पर शिकंजा, अब हर ट्रक पर डिजिटल नजर; चलते -चलते हो जाएगा नाप -तौल नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम Bihar new road project : अब सफर होगा आसान! इस जिलें में 5 नई सड़कों से ट्रैफिक होगा फ्री; जानिए किस-किस इलाके में होगा निर्माण भारत-नेपाल सीमा पर SSB का बड़ा एक्शन, फर्जी आधार कार्ड के साथ बांग्लादेशी नागरिक को दबोचा

Home / news / बिहार में सस्ती हो सकती है बिजली, केन्द्र के आर्थिक पैकेज का होगा...

बिहार में सस्ती हो सकती है बिजली, केन्द्र के आर्थिक पैकेज का होगा असर

15-May-2020 06:32 AM

PATNA : केंद्र सरकार की तरफ से कोरोना संकट के बीच जारी किए गए आर्थिक पैकेज का असर बिहार में भी देखने को मिल सकता है। बिहार में बिजली उपभोक्ताओं को पहले से सस्ती बिजली उपलब्ध हो सकती है। केंद्रीय पैकेज की घोषणा के बाद बिहार में आम उपभोक्ताओं के साथ-साथ उद्योग जगत को भी भारी भरकम फिक्स चार्ज से निजात मिल सकती है। 


दरअसल केंद्र सरकार ने बिजली कंपनियों को और ट्रांसमिशन चार्ज में राहत देने की घोषणा की है। केंद्र सरकार की इस घोषणा के बाद बिजली कंपनियों के ट्रांसमिशन चार्ज में लगभग 200 से 250 करोड़ का लाभ हो सकता है। पहले यह राशि बिजली के उपयोग किए बगैर भी उत्पादक कंपनियों को देने पड़ती थी लेकिन केंद्र के पैकेज के बाद अब बिजली कंपनियों को इसमें राहत मिलेगी। केंद्र सरकार के ऐलान के मुताबिक 25 मार्च से लेकर 17 मई के बीच फिक्स ट्रांसमिशन चार्ज से राहत दी गई है। केंद्र ने जो आर्थिक पैकेज घोषित किया है उसमें 90 हजार करोड़ के पैकेज के साथ ट्रांसमिशन चार्ज में छूट से जुड़ा हुआ है। 


आर्थिक पैकेज के जरिए बिजली कंपनियों को मिलने वाली राहत का सीधा फायदा बिहार के आम उपभोक्ताओं और यहां की इंडस्ट्री को होना तय है। ट्रांसमिशन चार्ज कम होने से बिजली सस्ती हो सकती है। बिहार के ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा है कि सरकार केंद्रीय पैकेज के प्रावधानों का अध्ययन कर रही है। फिक्स चार्ज और लोन की सुविधा का कैसे फायदा उठाया जाए इसे लेकर सरकार नीति बनाएगी। मंत्री विजेंद्र यादव ने कहा है कि अगर बिजली कंपनियों को वाकई राहत मिलती है तो आम लोगों को भी सरकार फायदा पहुंचाएगी।