हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
20-Jul-2021 10:47 AM
PATNA : इस वक्त एक ताजा खबर पटना से सामने आ रही है. बिहार सरकार ने कोरोना काल में की गई डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की प्रतिनियुक्ति को रद्द कर दिया है. बिहार सरकार की ओर से सभी जिलों के डीएम और सिविल सर्जन को पत्र लिखकर इस बात की जानकारी दी गई है.
बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी पत्र संख्या 762 (2) के मुताबिक कोरोना महामारी के दूसरे लहर के दौरान बिहार के विभिन्न जिलों में की गई डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की प्रतिनियुक्तियां रद्द कर दी गई हैं. बिहार स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस आशय का आदेश सभी जिलों को भेज दिया गया है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि कोविड 19 को देखते हुए जिला स्तर पर चिकित्सकों और स्वास्थ्य क्रमियों की आवश्यकतानुसार विभिन्न पदों पर और विभिन्न अस्पतालों में प्रतिनियुक्त करने का आदेश दिया गया था.
इसके आलोक में सभी जिलाधिकारियों और सिविल सर्जनों द्वारा 31 मई तक चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी. अब विभाग ने आदेश जारी कर कहा है कि जिलाधिकारी और सिविल सर्जनों द्वारा की गयी प्रतिनियुक्ति अब स्वतः समाप्त हो गयी है. प्रतिनियुक्त किये गये संबंधित चिकित्सा पदाधिकारी अपने-अपने मूल पदस्थापन स्थल व पद पर योगदान करना सुनिश्चित करें.
