Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में बाप-बेटा समेत तीन लोगों की मौत, बेकाबू ट्रक और टोटो की हुई जोरदार टक्कर Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में बाप-बेटा समेत तीन लोगों की मौत, बेकाबू ट्रक और टोटो की हुई जोरदार टक्कर मधुबनी में ड्यूटी के दौरान डायल 112 पर तैनात होमगार्ड जवान की हार्ट अटैक से मौत, परिजनों में मचा कोहराम BIHAR CRIME NEWS: बिहार में सड़क हादसे के बाद हिंसक झड़प, दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट; आधा दर्जन लोग घायल Bihar News: रेलवे जंक्शन पर लगे LED स्क्रीन से अचानक बजने लगा अश्लील गाना, देखकर हैरान रह गए यात्री; रेल प्रबंधन पर उठे सवाल Bihar News: रेलवे जंक्शन पर लगे LED स्क्रीन से अचानक बजने लगा अश्लील गाना, देखकर हैरान रह गए यात्री; रेल प्रबंधन पर उठे सवाल 'हम नहीं सुधरेंगे' की तर्ज पर काम कर रहे बिहार में शराब तस्कर, बोलेरो से विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, होली में खपाने की थी तैयारी Patna Crime News: पटना में छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला, पूर्व विधायक समेत 65 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Patna Crime News: पटना में छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला, पूर्व विधायक समेत 65 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: कांग्रेस में सिरफुटौव्वल ! सदाकत आश्रम गेट पर NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरूण चौधरी के बैनर-पोस्टर फाड़े गए, आरोप बड़े नेता के समर्थकों पर ही...
14-Mar-2022 02:00 PM
NAWADA : खबर नवादा से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक शख्स घायल हो गया। घटना अकबरपुर थाना क्षेत्र के NH-31 पर केंदुआ गांव के पास की है। यहां तेज गति से आ रही एक बस ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंद डाला। जिससे दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक अन्य बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
मृतकों की पहचान रजौली थाना क्षेत्र के डीह रजौली गांव निवासी दिलकेश्वर चौधरी के पुत्र विकास कुमार एवं सुनील चौधरी की पत्नी शबनम देवी के रूप में की गई है। वहीं घायल शख्स डीह रजौली गांव निवासी संतोष कुमार है।
जानकारी के मुताबिक मृतक विकास अपनी चाची शबनम देवी और चचेरे भाई संतोष कुमार को एक ही बाइक पर बैठाकर किसी काम से नवादा जा रहा था। इसी दौरान केंदुआ गांव के पास तेज रफ्तार बस ने तीनों को रौंद डाला।
हादसे में विकास और उसकी चाची शबनम की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को जब्त कर लिया वहीं दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।