Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए..
29-Jan-2021 07:16 AM
PATNA : पहले से ही हर दिन आसमान छूती पेट्रोल डीजल की कीमतों में नीतीश सरकार अब और इजाफा करने का फैसला करने जा रही है। राज्य में पेट्रोल डीजल की कीमतों में अब और इजाफा हो सकता है क्योंकि सरकार इस पर सेस यानी अधिभार लगाने की तैयारी में है। जी हां, बिहार में सड़कों के निर्माण और उसके मेंटेनेंस के लिए सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर सेस लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। यह अतिरिक्त टैक्स लगने के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतें राज्य में पहले से ज्यादा बढ़ जाएंगी।
दरअसल राज्य के पथ निर्माण विभाग की तरफ से शेष लगाए जाने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है और इसे जल्द ही कैबिनेट में पेश किया जाएगा। सरकार इसके लिए द बिहार रोड डेवलपमेंट फंड एक्ट बिल लाने की तैयारी में है। पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा के मुताबिक सड़कों के बेहतर रखरखाव के लिए डेवलपमेंट फंड बनाने पर विभाग विचार कर रहा है। पेट्रोल और डीजल पर सेस लगाने के प्रस्ताव पर काम चल रहा है। सरकार की मंजूरी के बाद रोड डेवलपमेंट फंड बन जाएगा जिससे सड़कों के मेंटेनेंस और बेहतर तरीके से हो पाएगा।
दरअसल पिछले दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सुशासन के सुधार कार्यक्रम 2020-25 में सुलभ संपर्क का योजना की समीक्षा की थी। इसी बैठक में पथ निर्माण विभाग की ओर से पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन कर रोड डेवलपमेंट फंड बनाने और पेट्रोल डीजल पर सेस लगाने का प्रस्ताव दिया गया था। प्रस्ताव के अनुसार पेट्रोल डीजल पर सेस लगाने के लिए द बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट फंड नाम से अधिनियम का प्रस्ताव दिया था। अधिनियम का प्रारूप फिलहाल पथ निर्माण विभाग तैयार कर रहा है। इसके बाद कैबिनेट में इसे ले जाया जाएगा। विभाग की कोशिश है कि कैबिनेट की मंजूरी के बाद उसे आगामी बजट सत्र में पेश कराया जाए।