हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
02-Sep-2021 07:27 AM
PATNA : बिहार में पंचायत चुनाव को लेकर आज से बड़ी हलचल नजर आएगी। उम्मीदवार आज पहली बार पंचायत चुनाव के लिए नामांकन करते नजर आएंगे। बिहार में पहले चरण के पंचायत चुनाव के लिए बुधवार को अधिसूचना जारी हो गई। अधिसूचना के मुताबिक पहले चरण में 10 जिलों के 12 प्रखंडों में इसके लिए नामांकन की प्रक्रिया आज यानी गुरुवार से शुरू हो जाएगी। बुधवार को सभी संबंधित जिलों के जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी, पंचायत द्वारा चुनाव को लेकर सूचना का प्रकाशन किया गया।
उम्मीदवार नामांकन पत्र 8 सितंबर तक दाखिल कर पाएंगे और 11 सितंबर तक नामांकन पत्रों की समीक्षा की अंतिम तिथि होगी। 13 सितंबर तक नामांकन पत्र की वापसी होगी। उसी दिन प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी होगी और उनको प्रतीक चिह्न आवंटित किया जाएगा। इस चरण का मतदान 24 सितंबर को होगा। पहले चरण में छह पदों के लिए चुनाव होगा। इन पदों में मुखिया, वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य, पंच एवं सरपंच के पद शामिल हैं। इन सभी पदों के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
पहले चरण में के अंदर कुल 10 जिलों के 12 प्रखंडों में नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है। राज्य निर्वाचन आयोग के सूत्रों के अनुसार पहले चरण के चुनाव को लेकर 2119 मतदान केंद्रों का गठन किया गया है। ये मतदान केंद्र 1609 भवनों में बनाए गए हैं। आयोग के निर्देश पर मतदाताओं की सुविधा के लिए उनके आवासीय क्षेत्र के समीप स्थिति सरकारी भवनों में ही मतदान केंद्र बनाए गए हैं। राज्य में पहली बार ईवीएम के जरिए पंचायत चुनाव में वोटिंग होगी कई पदों के लिए बैलट बॉक्स का भी इस्तेमाल किया जाएगा।