ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान

Home / news / बिहार में पहली दफे महिला क्रिकेट लीग: पटना जिला क्रिकेट संघ ने लिया...

बिहार में पहली दफे महिला क्रिकेट लीग: पटना जिला क्रिकेट संघ ने लिया ऐतिहासिक फैसला, 23 मई से शुरूआत

21-May-2024 06:02 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार में पहली दफे महिला क्रिकेट लीग की शुरूआत होने जा रही है. 52 साल से पटना जिले में क्रिकेट को संचालित कर रहे पटना डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसियेशन ने पहली दफे महिला क्रिकेट लीग कराने का फैसला लिया है. 23 मई से पटना में महिला क्रिकेट लीग शुरू होगी. महिलाओं के लिए ये ऐतिहासिक ऐलान पटना जिला क्रिकेट संघ संचालन समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार और सदस्य रहबर आबदीन ने की है. 


क्लब और खिलाड़ियों का चयन हुआ

पटना जिला क्रिकेट संघ के राजेश कुमार औऱ रहबर आबदीन ने मीडिया को बताया कि पटना जिला महिला क्रिकेट लीग के लिए क्लब का चयन कर लिया गया है. इस लीग में कुल पांच क्लब की टीम हिस्सा लेंगी. ये क्लब टीमे हैं आबदीन इलेवन, रेणु इलेवन, सीएमएस क्रिकेट क्लब, ज्योति क्रिकेट क्लब और  उमा इलेवन. राजधानी पटना से सटे संपतचक स्थित लॉ मार्टिनियर वर्ल्ड स्कूल में चलने वाली बिहार क्रिकेट एकेडमी में इस लीग के मुकाबले खेले जायेंगे. मैच सुबह नौ बजे से शुरू होंगे. 


आशुतोष कुमार होंगे संयोजक

पटना जिला क्रिकेट संघ ने महिला क्रिकेट लीग को संचालित कराने की जिम्मेवारी बिहार क्रिकेट एकेडमी के हेड कोच आशुतोष कुमार को सौंपी है. आशुतोष कुमार इस आयोजन की तैयारी में जुट गए हैं. 


आयोजन समिति देगी ड्रेस व गेंद

इस लीग में खेलने वाले क्लब के प्लेयरों को पटना जिला क्रिकेट संघ संचालन समिति की ओर ड्रेस और गेंद की सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी. महिला क्रिकेट लीग के संचालक आशुतोष कुमार ने बताया कि उमा इलेवन और आबदीन इलेवन के बीच ओपनिंग मैच खेला जायेगा.  


महिला क्रिकेट क्लबों को मिलेगा वोटिंग राइट

पटना जिला क्रिकेट संघ के संचालन समिति के राजेश कुमार और रहबर आबदीन  बताया कि महिला क्रिकेट लीग में भाग लेने वाले पांच क्लबों को जल्द ही वोटिंग राइट प्रदान किया जायेगा. दोनों ने कहा कि इस लीग का आय़ोजन पटना समेत बिहार में महिला क्रिकेटरों को आगे बढ़ाने के लिए ऐतिहासिक कदम है और इसका फायदा न केवल पटना बल्कि बिहार क्रिकेट को मिलेगा.


इन दोनों ने कहा कि पीडीसीए संचालन समिति अपने कर्तव्यों और दायित्वों को पूरा करने के लिए दृढ़संकल्पित है. लीग मैचों का सफल संचालन, टीमों के चयन में पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी का पालन होना इसका सबसे बड़ा उदाहरण है और महिला क्रिकेट का आयोजन.