पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
20-Feb-2024 02:10 PM
By First Bihar
PATNA : बिहार में एनडीए सभी 40 सीटों पर जीत हासिल करेगी। यह दावा एनडीए में शामिल उपेंद्र कुशवाहा ने लोकसभा चुनाव से पहले किया है। कुशवाहा ने कहा है कि- केंद्र को मोदी सरकार और बिहार में नीतीश की सरकार में काफी काम हुआ है जो बिहार के विकास के लिए काम करेंगे। उन्होंने यह बातें अपनी पार्टी के एक साल पूरे जाने पर आयोजित एक समारोह में कहा है।
उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि- हमारी पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा का गठन एक साल पहले किया गया था और पार्टी गठन के एक साल होने के उपलक्ष में ही इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। हमने जनता दल यूनाइटेड से अलग होने के बाद जब अपनी पार्टी का गठन किया था तब इसका नाम राष्ट्रीय लोक जनता दल था, अब हाल ही में चुनाव आयोग के तरफ से इसे नया नाम दिया गया है। यह हमारे लिए काफी ख़ुशी की बात है।
वहीं, कुशवाहा ने पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की यात्रा के बारे में कहा कि- वह यात्रा कर रहे हैं। यह उनकी पार्टी का काम है। लेकिन वह कुछ भी कर ले कोई फर्क नहीं पड़ता है। बिहार समेत पूरे देश में एनडीए का ही बोलबाला है और आने वाले समय में भी एनडीए का ही बोलबाला रहेगा। यह तय है कि आगामी लोकसभा चुनाव में हमारी सरकार को बहुमत मिलेगी और मोदी ही पीएम बनेंगे।
उधर, विपक्ष के तरफ से शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक को लेकर उठाए जा रहे सवाल पर अपनी बातों रहते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि- वह अच्छे अधिकारी हैं। उन्होंने कुछ अच्छे काम किए हैं लेकिन सनकी अधिकारी हैं। ऐसे फरमान जारी करते रहते हैं। जिसका कोई मतलब नहीं। टीचरों की साख बढ़ानी पड़ेगी तब एजुकेशन ठीक होगा।