हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
27-Jul-2021 06:55 PM
PATNA : बिहार के सभी मुखिया, सरपंच, वार्ड सदस्य, जिला पार्षद समेत अन्य जनप्रतिनिधियों के लिए एक खुशखबरी है. नीतीश सरकार ने त्रि-स्तरीय पंचायती राज व्यवस्था के सभी जनप्रतिनिधियों के लंबित मानदेय के भुगतान के लिए राशि का आवंटन कर दिया है. बिहार सरकार ने कहा है कि चार दिन में सभी के अकाउंट में पैसा चला जायेगा.
बिहार सरकार ने हर हाल में सभी मुखिया, सरपंच, वार्ड सदस्य, जिला पार्षद समेत अन्य जनप्रतिनिधियों के खाते में 31 जुलाई तक पैसा ट्रांसफर करने का आदेश दिया है. इसकी जिम्मेवारी डीडीसी और जिला पंचायती राज पदाधिकारियों को दी गई है. वित्तीय वर्ष 2021-22 के मानदेय के भुगतान के लिए सरकार ने 74 करोड़ 58 लाख रुपये का आवंटन किया है. गौरतलब हो कि बिहार में एक मुखिया को हर महीने ढाई हजार रुपये सरकार देती है.
कोरोना के कारण बिहार में इसबार समय पर चुनाव नहीं हो सका. बिहार में फिलहाल परामर्शी समिति काम कर रही है. पंचायत जनप्रतिनिधियों को वित्तीय वर्ष 2021-22 के कार्यकाल का बकाया मानदेय का भुगतान किया गया है. आपको बता दें कि पहली बार पंचायत जनप्रतिनिधियों कोसीधे खाते में मानदेय की राशि दी जा रही है.