कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद छपरा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 7 एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर राख
16-May-2020 04:43 PM
PATNA : बिहार में कोरोना का संक्रमण अब तेजी से बढ़ रहा है. कोरोना मामले को लेकर राज्य की हालत पहले से लखराब होती जा रही है. बिहार में एक हजार से भी ज्यादा कोरोना मरीज सामने आने के बाद प्रशासनिक टीम के लिए चुनौतियां बढ़ गई हैं. इस वक्त एक और ताजा अपडेट सामने आया है. इस अपडेट के मुताबिक बिहार के 3 जिलों में 20 मामलों की पुष्टि की गई है.
प्रशासन की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक पूर्णिया जिले से 15, सहरसा जिले से तीन और मुजफ्फरपुर जिले से दो नए मामले सामने आये हैं. पूर्णिया के डीएम राहुल कुमार ने बताया कि जिले में 15 नए मामले सामने आये हैं. उन्होंने आगे बताया कि इनमें से 11 लोग ऐसे शामिल हैं, जो दिल्ली के आजादपुर से ट्रक के माध्यम से पूर्णिया के रुपौली पहुंचे थे. बता दें कि इसी चेन से जुड़े कई मामले पहले भी इस इलाके से सामने आ चुके हैं.
सहरसा जिले से तीन नए मामले सामने आये हैं. सहरसा के जिलापदाधिकारी कौशल कुमार ने इन मामलों की पुष्टि की है. डीएम कौशल कुमार ने बताया कि तीन नए मामले सामने आने के बाद जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है. मुजफ्फरपुर जिले से भी दो नए मामले सामने आये हैं. एसकेएमसीएच अधीक्षक डॉ सुनील कुमार शाही ने इन नए मामलों की पुष्टि की है. एसकेएमसीएच के सुप्रीटेंडेंट ने बताया कि दो और लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है. बता दें कि इन दो नए मामलों के साथ ही इस जिले में अब कुल 20 कोरोना मरीज हो गए हैं. इससे पहले मुजफ्फरपुर जिले से 18 कोरोना मरीज सामने आ चुके हैं.