ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: बिहार का इनामी बदमाश दिल्ली से अरेस्ट, पुलिस को लंबे समय से दे रहा था चकमा Bihar Politics: ‘राहुल गांधी पर चले देशद्रोह का मुकदमा’, बिहार के बीजेपी नेता ने कर दी बड़ी मांग Bihar Politics: ‘राहुल गांधी पर चले देशद्रोह का मुकदमा’, बिहार के बीजेपी नेता ने कर दी बड़ी मांग Bihar News: बिहार में दुर्दांत अपराधियों के लिए सरकार बना रही हाई सिक्योरिटी जेल, बाहरी दुनिया से नहीं होगा कोई कनेक्शन Bihar News: बिहार में दुर्दांत अपराधियों के लिए सरकार बना रही हाई सिक्योरिटी जेल, बाहरी दुनिया से नहीं होगा कोई कनेक्शन Bihar Police News: पटना में बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, सात अभ्यर्थी गिरफ्तार; सॉल्वर बैठाकर पास की थी लिखित परीक्षा Bihar Police News: पटना में बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, सात अभ्यर्थी गिरफ्तार; सॉल्वर बैठाकर पास की थी लिखित परीक्षा Bihar News: बिहार की बंद पड़ी इन दो चीनी मिलों को चालू करने की कवायद तेज, सरकार ने बनाया बड़ा मास्टर प्लान; मुख्य सचिव ने की अहम बैठक Bihar News: बिहार की बंद पड़ी इन दो चीनी मिलों को चालू करने की कवायद तेज, सरकार ने बनाया बड़ा मास्टर प्लान; मुख्य सचिव ने की अहम बैठक Bihar News: बिहार की कोर्ट ने कलेक्ट्रेट की कुर्की जब्ती का दिया सख्त आदेश, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप; सामने आई यह बड़ी वजह

बिहार में मिले 11 हजार 801 नए मरीज, लगभग 20 हजार टेस्ट कम हुए, पटना में सबसे ज्यादा 2720 न्यू पॉजिटिव केस

बिहार में मिले 11 हजार 801 नए मरीज, लगभग 20 हजार टेस्ट कम हुए, पटना में सबसे ज्यादा 2720 न्यू पॉजिटिव केस

26-Apr-2021 07:04 PM

PATNA : बिहार में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर बड़ी तेजी से फ़ैल है. सोमवार को बिहार सरकार की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में कुल 11 हजार 801 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है. राजधानी पटना में एक बार फिर से सबसे ज्यादा 2720 न्यू पॉजिटिव केस मिले हैं. 


बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक सूबे में 1 हजार 801 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है. राजधानी पटना समेत बिहार के आधा दर्जन जिलों में 500 से अधिक पॉजिटिव केस मिले हैं. पटना में सर्वाधिक 2720 नए मरीजों के अलावा गया जिले में 655, सारण में जिले 560, औरंगाबाद जिले में 550, बेगूसराय में जिले 549 और गोपालगंज जिले में 500 मरीजों की पहचान की गई है.


बिहार में पिछले 24 घंटे में कुल 80 हजार 461 लोगों का टेस्ट क्या गया. जबकि कल रविवार के आंकड़े के मुताबिक एक लाख 491 लोगों की जांच की गई थी, जिसमें 12 हजार 795 मरीजों की पहचान की गई थी. 


उधर पटना के एनएमसीएच में सोमवार को 16 कोरोना मरीजों की मौत हो गई. नोडल पदाधिकारी डॉ. मुकुल कुमार सिंह ने बताया कि एनएमसीएच हॉस्पिटल में 54 नए मरीजों को भर्ती कराया गया है. जबकि आज 35 मरीज कोरोना से जंग जीतकर अपने घर लौटे.



बिहार में तेजी से बढ़ते कोरोना के मामले को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को आलाधिकारियों के सह बैठक कर हालात का जायजा लिया. सीएम ने इस बैठक में अफसरों से कहा कि राज्य में कोरोना का संक्रमण अभी और बढ़ सकता है. ऐसे में उन्होंने कहा कि अधिकारी परिस्थिति के अनुसार हर जरुरी कदम उठायें. 


सीएम ने कहा कि हर हाल में ऑक्सीजन की आपूर्ति  करनी है, दवा के साथ-साथ ऑक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता रखें ताकि कोरोना मरीजों को किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं हो. सरकारी या प्राइवेट हॉस्पिटल में ऑक्सीजन की जो जरुरत है उसको पूरा करने के लिए हर जरूरी कदम को उठाया जाये.


मुख्यमंत्री ने अफसरों को कहा कि कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर हर पहलु पर गंभीरता से विचार करें और परिस्थिति के अनुसार जरूरी कदम उठायें. साथ ही उन्होंने कहा कि कोरोना टेस्ट की संख्या को बढ़ाया जाये. जांच की रिपोर्ट जल्द उपलब्ध कराया जाये. इसका ख्याल रखा जाये कि कोई भी बेवजह अपने घर से बाहर न निकले.