ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
08-Sep-2021 07:47 AM
PATNA : बीते कई दिनों से बाढ़ से जूझ रहे बिहार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. बिहार के कई जिलों में बारिश से और भी मुश्किलें बढ़ गई हैं. मौसम विभाग ने बुधवार के लिए भी अलर्ट जारी किया है. सूबे के कई जिलों में तेज बारिश हो सकती है. बीते दिन मंगलवार को राजधानी पटना समेत राज्य के कई जिलों में मूसलाधार बारिश हुई थी.
मौसम विभाग ने एकबार फिर से बिहार के कई जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है. बताया जा रहा है कि बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात देश के मैदानी भाग में काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है. यही कारण है कि बिहार में भी लगातार बारिश हो रही है. बीते दिन राजधानी पटना में तेज बारिश हुई और आज बुधवार को पूर्वी और पश्चिमी चंपारण में भारी बारिश की चेतावनी है.
#WARNING_DAY1_T0_DAY5 pic.twitter.com/MGyfiWpEyN
— METEOROLOGICAL CENTRE PATNA (@imd_patna) September 7, 2021
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी संजय कुमार का कहना वर्तमान में मानसून की ट्रफ लाइन बीकानेर, भीलवाड़ा, इंदौर और भोपाल होते हुए बंगाल की खाड़ी तक गुजर रही है. उसके कारण ही प्रदेश में बारिश हो रही है. मौसम विज्ञानियों का कहना है कि वर्तमान में बंगाल की खाड़ी से पूर्वा हवा आ रही है. हवा अपने साथ काफी मात्रा में नमी ला रही है, जिससे प्रदेश में झमाझम बारिश हो रही है.