ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार नए उद्योगों के लिए 838 मेगावाट बिजली रिजर्व, नीतीश सरकार ने बनाया बड़ा प्लान Bihar News: बिहार नए उद्योगों के लिए 838 मेगावाट बिजली रिजर्व, नीतीश सरकार ने बनाया बड़ा प्लान Bihar Crime News: बिहार के मुखिया ने सरकारी योजना का लाभ देने के नाम पर नाबालिग लड़के के साथ की गलत हरकत, थाने में पहुंचा मामला Bihar Crime News: बिहार के मुखिया ने सरकारी योजना का लाभ देने के नाम पर नाबालिग लड़के के साथ की गलत हरकत, थाने में पहुंचा मामला road accident : कात्यायनी मंदिर पूजा करने जा रहे युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, परिजनों में कोहराम Bihar News: त्रिपुरा के राज्यपाल नल्लू इंद्र सेन रेड्डी गयाजी पहुंचे, शक्तिपीठ मंगला गौरी में किया पूजा-अर्चना Bihar News: त्रिपुरा के राज्यपाल नल्लू इंद्र सेन रेड्डी गयाजी पहुंचे, शक्तिपीठ मंगला गौरी में किया पूजा-अर्चना टी-20 वर्ल्ड कप 2026: ईशान की शान के मुरीद हुए सीएम नीतीश, ट्वीट कर दी बधाई Bihar Police : अब पहले से और अधिक हाईटेक होगी बिहार की पुलिस, अब इस पोर्टल से जुड़ी देशभर की एजेंसी; जानिए क्या होगा फायदा Bihar Crime News: यूपी की डांसर के साथ बिहार में गैंगरेप, तीन लोगों ने सुनसान जगह पर किया गंदा काम; पुलिस ने तीनों को पकड़ा

बिहार में मौसम विभाग का अलर्ट, 12 जिलों में भारी बारिश और ठनका की चेतावनी

बिहार में मौसम विभाग का अलर्ट, 12 जिलों में भारी बारिश और ठनका की चेतावनी

12-Aug-2021 08:08 AM

PATNA : बिहार में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला है. राजधानी पटना समेत सूबे के कई जिलों में बारिश हो रही है. पिछले 24 घंटे में पश्चिमी और मध्य बिहार में कई जगहों पर भारी बारिश हुई है. तेज बारिश और वज्रपात को लेकर मौसम विभाग ने नया अलर्ट जारी किया है. अगले 24 घंटे में मौसम की स्थिति को देखते हुए 12 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है.


मौसम विभाग के मुताबिक अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार में एक दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. जबकि पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी और सुपौल जिलों में एक या दो जगहों पर गरज के साथ बारिश के आसार हैं. इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है.


दरअसल मानसून की ट्रफ लाइन पटना होकर गुजर रही है. साथ ही बिहार से सटे पूर्वी उत्तरप्रदेश और उसके पास चक्रवातीय परिसंचरण की स्थिति बनी हुई है. मानसून की सक्रियता से सूबे में कुछ दिनों तक भारी बारिश के आसार हैं. विशेषकर अररिया, कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज के इलाके में भारी बारिश संभव हैं. पटना सहित कई जगहों पर आंशिक बारिश हो सकती है. मध्य बिहार में भारी बारिश की स्थिति है.


मौसम विभाग की ओर से लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने को कहा गया है. लोगों से यह आग्रह किया गया है कि वे सतर्क और सावधान रहें. यदि खूले में है तो जल्द से जल्द किसी पक्के मकान की शरण लें. ऊंचे पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहें.