ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
14-Jul-2021 08:29 AM
PATNA : बिहार में बीते दो दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोग काफी परेशान हैं. कई जिलों में दिन में धूप और नमी की वजह से पारा चढ़ गया है. लेकिन मौसम विभाग का पूर्वानुमान के मुताबिक, दक्षिण बिहार में 16 जुलाई से हलकी बारिश के आसार हैं. 17 जुलाई से मानसूनी सिस्टम में बदलाव होगा, जिसकी वजह से बिहार के सभी हिस्से में मध्य दर्जे की बारिश के आसार हैं. बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी वाली हवा की वजह से उत्तर बिहार के 19 जिले में भी 7 से 32 एमएम तक बारिश होने का अनुमान है.
जाहिर है कि पटना, गया, बेगूसराय, नालंदा सहित बिहार के दक्षिण हिस्से के अधिकांश जगहों पर दिन में धूप और नमी की वजह से पारा चढ़ गया है. बीते दो दिनों से दिन में एक बजे से 4 बजे तक तापमान 34 से 37 डिग्री तक रिकॉर्ड किया गया है. वहीं, शाम होते ही पारा नीचे गिरा, लेकिन नमी और धूप होने से उमसभरी गर्मी का एहसास हो रहा था. इस दौरान हवा की रफ्तार पूर्व-दक्षिण 2 से 7 किलोमीटर प्रति घंटा रिकॉर्ड किया गया.
पटना में मंगलवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री दर्ज किया गया. नमी के साथ तेज धूप की वजह तापमान में उतार-चढ़ाव दिखाई दिया. सुबह 8 बजे तक तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. जो 4 बजे तक 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. बुधवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है.