बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
24-Jun-2024 07:39 PM
By First Bihar
DESK: बिहार में मानसून की पहली बारिश में 4 लोगों की मौत हो गयी है। सबसे ज्यादा बक्सर में 3 लोगों की जान चली गयी है। वही सासाराम में एक युवक की भी मौत हो गयी है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सासाराम के नोखा थाना क्षेत्र के ढेकही बलीरामपुर गांव में ठनका गिरने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अरविश कुमार के रूप में हुई है। वह नोखा के ढेकही रामपुर के रामराज सिंह का पुत्र था। बताया जाता है कि कुदाल लेकर खेत में काम करने के लिए वो गया हुआ था। इसी बीच ठनका गिरने से वो बुरी तरह झुलस गया और अस्पताल में उसकी मौत हो गयी।
मौसम विभाग ने भारी बारीश को लेकर अलर्ट भी जारी किया था। बक्सर में भी बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गयी है। वही दो लोग बुरी तरह झुलस गये हैं। मृतकों की पहचान सारा गांव निवासी मिथिलेश साह के बेटे 12 वर्षीय प्रिंस, धर्मदेव राम के 19 वर्षीय बेटे अंगद कुमार और अमेहता गांव के रहने वाले संतोष यादव के 9 साल के बेटे अंकित कुमार के रूप में हुई है।