ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार

Home / news / ‘बिहार में मंडी कानून लागू करें नीतीश-तेजस्वी’ पटना पहुंचते ही टिकैत ने सरकार...

‘बिहार में मंडी कानून लागू करें नीतीश-तेजस्वी’ पटना पहुंचते ही टिकैत ने सरकार से कर दी बड़ी मांग

07-Oct-2023 12:18 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार सरकार जल्द ही राज्य का चौथा कृषि रोड मैप लाने जा रही है लेकिन इससे पहले इसको लेकर सियासत शुरू हो गई है। दिल्ली से पटना पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत ने महागठबंधन की सरकार से बड़ी मांग कर दी है। टिकैत ने कहा है कि बिहार सरकार पहले राज्य में मंडी कानून लागू करे। चौथे कृषि रोड मैप को देखने के बाद ही पता चल सकेगा कि बिहार के किसानों को इसका लाभ मिलने वाला है या नहीं।


दरअसल, किसान नेता राकेश टिकैट तीन दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंचे हैं। तीन दिनों के भीतर टिकैत किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्या को जानेंगे। इसके बाद किसानों की समस्या को सरकार के सामने रखने का काम करेंगे। पटना एयरपोर्ट पर उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि हम पहले चौथे कृषि रोड मैप को पढ़ेंगे, उसके बाद ही बता पाएंगे कि इसमें सरकार ने किसानों के लिए क्या-क्या किया है।


उन्होंने कहा कि हमारी पहली मांग है कि मंडी कानून लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि उनका तीन दिन का कार्यक्रम है। सबसे पहले बिहार में बाजार समिति लागू होनी चाहिए। हजारों ट्रक यहां से रोज धान जाता है। यहां के किसानों को फसल का उचित मूल्य मिले। बड़ी-बड़ी कंपनियां बिहार से फसल खरीदती हैं और बाहर जाकर ऊंचे दाम में बेचती हैं लेकिन किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य नहीं मिल पाता है।