बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना
01-Apr-2020 06:51 PM
PATNA : कोरोना संकट के बीच बिहार में दिहाड़ी मजदूरों को खाने-पीने की किल्लत हो रही है. ऐसे में सरकार की ओर से भी लगातार कदम उठाये जा रहे हैं. इसी कड़ी में अब बीजेपी कार्यकर्ताओं को भी मदद के लिए हाथ बढ़ाने का आलाकमान ने निर्देश दिया है. भाजपा के सभी जिला अघ्यक्षों को टेली कान्फ्रेंसिंग के जरिए वैश्विक महामारी कोरोना पर उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय के साथ 13 सूत्री निर्देश देते हुए कहा कि अपने-अपने घरों से भोजन का पैकेट तैयार कर आस-पास रहने वाले दिहाड़ी मजदूरों, रिक्शा-ठेला चालकों और गरीबों को बाटेंगे.
भाजपा के सभी जिला अघ्यक्षों को दूसरे प्रदेशों में फंसे अपने-अपने क्षेत्र के बिहारियों से मोबाइल/टेलीफोन के जरिए बात करें और उनकी परेशानियों को यथासंभव दूर करने की कोशिश करने को कहा गया है. ऐसे लोगों के मोबाइल नम्बर इकट्ठा कर आपदा प्रबंधन विभाग को उपलब्ध कराएं ताकि उनकी आवश्यक मदद की जा सके. अधिक से अधिक लोगों को मुख्यमंत्री राहत कोष में योगदान करने के लिए प्रेरित करने की भी बात कही गई है.
सुशील मोदी ने कहा कि भाजपा के सभी जिला अध्यक्ष व प्रमुख कार्यकर्ता यह सुनिश्चित करें कि उनके क्षेत्रों में खाद्यान्नों की कालाबाजारी नहीं हो तथा जरूरतमंदों को उचित मूल्य पर उपलब्ध हो सके. अगर कही से शिकायत मिले तो जिम्मेवार अधिकारियों को तत्काल सूचित करें. गरीबों की बस्तियों में आटा, चावल, दाल, नमक आदि का पैकेट तैयार कर वितरित करें.
केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा कोरोना राहत पैकेज की राशि जारी की जा रही है. अपने-अपने क्षेत्रों में निगरानी करें कि गरीबों को ससमय राशि उपलब्ध हो तथा बैंकों में अनावश्यक भीड़ न लगे. गेहूं की कटनी और धान की खरीद के साथ अन्य कृषि कार्य को लाॅकडाउन से मुक्त रखा गया है. किसानों और कृषि मजदूरों को आवश्यक सावधानियां बरतते हुए कृषि कार्य करने के लिए जागरूक करें.
गांवों में बाहर से आए लोगों को सरकार की ओर से पंचायत व स्कूल भवनों में ठहराने की व्यवस्था को कारगर बनाने व आवश्यक सेवाओं में लगे लोगों को कफ्यू पास दिलाने में मदद करें. अपने-अपने क्षेत्रों में लाॅकडाउन को सख्ती से पालन व सोशल मीडिया के भ्रामक खबरों से सचेत रहने के लिए आम लोगों को प्रेरित करें.