हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
06-Dec-2019 07:17 PM
PATNA : बिहार सरकार महिला उत्थान को लेकर अपना अभियान जारी रखेगी। बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि महिला विकास के लिए राज्य में कुल 39 सरकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन सभी योजनाओं में तकरीबन 10,000 करोड़ की राशि खर्च की जा रही है। यह आंकड़ा बताने को काफी है कि बिहार सरकार महिला विकास को लेकर कितनी गंभीर है।
पटना में 'क्लोजिंग द जेंडर गैप' विषय पर आयोजित सम्मेलन का डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने आज उद्घाटन किया। इस सम्मेलन को संबोधित करते हुए सुशील मोदी ने कहा कि बिहार का महिला बजट 30874 करोड़ रुपए का है। बिहार सरकार लगातार नारी उत्थान की दिशा में काम कर रही है। बिहार के अंदर पंचायत में महिलाओं को 50% और सरकारी नौकरियों में 35% आरक्षण दिया गया जो देश में एक मिसाल है।
डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने कहा कि बिहार सरकार ने शराबबंदी जैसा कठोर कदम महिला सशक्तिकरण को ध्यान में रखकर ही लिया है। बिहार सरकार की तरफ से महिलाओं और छात्राओं के लिए चलाई जा रही सरकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए सुशील मोदी ने कहा कि हमारी सरकार आगे भी इसी दिशा में काम करती रहेगी।