ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार को DJ मुक्त बनाने का अभियान तेज: परिवहन विभाग ने जिलों के DTO-MVI को दिए सख्त निर्देश, अवैध मॉडिफाइड वाहनों पर शिकंजा बिहार को DJ मुक्त बनाने का अभियान तेज: परिवहन विभाग ने जिलों के DTO-MVI को दिए सख्त निर्देश, अवैध मॉडिफाइड वाहनों पर शिकंजा Bihar Nuclear Power Plant: बिहार में न्यूक्लिर पावर प्लांट स्थापित करने की दिशा में कार्रवाई तेज, सर्वे का काम हुआ पूरा Bihar Nuclear Power Plant: बिहार में न्यूक्लिर पावर प्लांट स्थापित करने की दिशा में कार्रवाई तेज, सर्वे का काम हुआ पूरा UK के AI मंत्री कनिष्क नारायण बिहार के लाल: दिल्ली में आयोजित एआई समिट से पहुंचे गृह जिला, 23 साल बाद खींच लाई मिट्टी की महक UK के AI मंत्री कनिष्क नारायण बिहार के लाल: दिल्ली में आयोजित एआई समिट से पहुंचे गृह जिला, 23 साल बाद खींच लाई मिट्टी की महक Bihar News: बिहार में करोड़ों रुपए की शराब पर चला बुलडोजर, 12 हजार लीटर से अधिक जब्त लिकर किया गया नष्ट Bihar News: बिहार में करोड़ों रुपए की शराब पर चला बुलडोजर, 12 हजार लीटर से अधिक जब्त लिकर किया गया नष्ट फर्जी नंबर प्लेट का खेल: गाड़ी बंगाल में और बिहार में कट रहा चालान, पुलिस ने किया जब्त Patna Crime News: पटना में युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी, शव के पास मिलीं दारू की बोतलें; शराब पार्टी के बाद हत्या की आशंका

बिहार में लॉकडाउन बढाने पर आज होगा फैसला, कुछ छूट मिलेगी लेकिन जारी रहेगा लॉकडाउन

बिहार में लॉकडाउन बढाने पर आज होगा फैसला, कुछ छूट मिलेगी लेकिन जारी रहेगा लॉकडाउन

31-May-2021 06:59 AM

PATNA : बिहार में एक जून तक जारी लॉकडाउन को आगे बढाने पर आज फैसला होगा. मुख्य सचिव की अध्यक्षता में क्राइसिस मैनेजमेट ग्रुप की बैठक आज दोपहर होने वाली है. इसमें लॉकडाउन को लेकर फैसला होगा. राज्य सरकार के सूत्रों से जो खबर मिल रही है उसके मुताबिक कुछ नयी छूट देकर लॉकडाउन को एक सप्ताह औऱ बढाया जायेगा.

अधिकारियों से लिया जा चुका है फीडबैक

सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि लगभग सभी जिलाधिकारी लॉकडाउन को बढ़ाने की मांग कर रहे हैं. उनका कहना है कि सूबे में लॉकडाउन लगने के बाद कोरोना के मामलों में काफी कमी आय़ी है लेकिन फिर भी स्थिति पूरी तरीके से नियंत्रित नहीं हुई है. ऐसे में अगर अभी लापरवाही बरती गयी तो कोरोना के फिर से फैलने का खतरा बढ सकता है. लिहाजा फिलहाल सख्ती बरतना जरूरी है. जिलाधिकारियों औऱ दूसरे सरकारी अधिकारियों से मिले फीडबैक के बाद सूबे में लॉक़डाउन का आगे बढना तय माना जा रहा है.

मुख्यमंत्री आज करेंगे मंत्रियों से चर्चा

उधर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी आज अपने मंत्रियों के साथ लॉकडाउन को लेकर चर्चा करेंगे. हालांकि लगभग सभी मंत्री भी इस बात पर सहमत हैं कि कोरोना का खतरा पूरी तरह से टला नहीं है. ऐसे में लॉकडाउन को आगे बढान ही बेहतर है. 

कई तरह की छूट देने की तैयारी

हालांकि बिहार सरकार लॉक़डाउन में कई तरह की छूट देने की तैयारी में है. फिलहाल सूबे में जरूरी सामानों की दुकानों के खुलने का समय शहरी क्षेत्र में सुबह 6 से 10 औऱ ग्रामीण क्षेत्र में सुबह 8 से 12 बजे तक है. दुकानों के खुलने की समयसीमा बढायी जा सकती है. सरकार ने जरूरी सामानों के अलावा कृषि सामग्री की दुकानों को सभी दिन औऱ हार्डवेयर दुकानों को सप्ताह में तीन दिन खोलने की अनुमति दे रखी है. 1 जून के बाद कपड़े औऱ कुछ दूसरी दुकानों को भी खोलने की इजाजत दिये जाने की संभावना है.