PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल Success Story: दो सगे भाई, एक सपना… पहले ही प्रयास में दोनों ने फतह किया UP PCS, जानिए इनकी सफलता की कहानी नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें” Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप बेगूसराय में दिनदहाड़े वॉलीबॉल खिलाड़ी को मारी गोली, हालत गंभीर Bihar News: खंभे पर चढ़े थे बिजली ठीक करने… अचानक दौड़ा करंट, वार्ड सदस्य की दर्दनाक मौत नीतीश कुमार के इस्तीफे पर संतोष सुमन का बयान, बोले- बिहार को मिलेगा सर्वसमावेशी नया मुख्यमंत्री ‘JDU से सीएम नहीं बनाया तो NDA की दुर्गति तय’, नीतीश कुमार के इस्तीफे पर बोले पप्पू यादव
19-Mar-2023 02:52 PM
By First Bihar
CHHAPRA: प्रशासनिक लापरवाही के कारण बिहार में सड़कों और पुलों की हालत जर्जर होती जा रही है। एक तरफ नए पुलों का निर्माण तो हो रहा है लेकिन दूसरी तरफ पुराने हो चुके पुलों का रखरखाव ठीक ढंग से नहीं होने के कारण कभी भी ध्वस्त हो जाते हैं। ताजा मामला छपरा से सामने आया है, जहां सही ढंग से मेंटेनेंस नहीं होने के कारण आज एक ब्रिटिश कालीन पुल अचानक ध्वस्त हो गया। पुल से गिट्टी लदा ट्रक पार हो रहा था, तभी पूरा का पूरा पुल देखते ही देखते भरभराकर गिर गया।
दरअसल, छपरा के माही नदी पर ब्रिटिश काल में बना पुल आज चंद मिनटों में ही धराशायी हो गया। काफी पुराना होने के कारण पुल जर्जर हो चुका था और उसमें दरारें भी आ गई थी, बावजूद इसके पुल की न तो मरम्मत कराई जा रही थी और ना ही उस पुल पर बड़े वाहनों के परिचालन पर रोक ही लगाई गई थी। रविवार की सुबह जब एक गिट्टी लदा बड़ा ट्रक पुल से पार कर रहा था तभी पूरा का पूरा पुल ट्रक समेत भरभराकर गिर गया।
पुल गिरने की आवाज सुनकर मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और किसी तरह से ट्रक में फंसे ड्राइवर और खलासी को बाहर निकाला। स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि बार बार शिकायत करने के बावजूद संबंधित विभाग के अधिकारियों ने इसकी सुध नहीं ली, जिसका नतीजा हुआ कि पुल ध्वस्त हो गया। गनीमत रही कि पुल से कोई यात्री वाहन नहीं गुजर रहा था, नहीं तो आज एक बड़ा हादसा हो सकता था। बता दें कि इस पुल के ध्वस्त होने के बाद कई गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से टूट गया है और इलाके के लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।