ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : सम्राट, विजय और उपेंद्र के घर होगी एनडीए की तीन दिवसीय बैठक, तैयार होगी खास रणनीति; तेजस्वी की मुश्किलें बढ़ना तय 'हम ई बियाह न करब ...', मंडप पर लड़की ने शादी से किया इनकार, बिना दुल्हन वापस लौटी बरात BIHAR NEWS : एडमिट कार्ड बना मजाक, कैंडिडेट की फोटो की जगह छपी कुत्ते की तस्वीर; जानिए क्या है पूरा मामला बेतिया में कई पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों में नए थानाध्यक्ष की नियुक्ति वैशाली में रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना, मामा ने नाबालिग भांजी के साथ किया गंदा काम बिहार के VVIP के लिए नया 'उड़नखटोला', नीतीश सरकार किराए पर पर ले रही 7 सीटर 'हेलिकॉप्टर', प्रति माह भाड़ा कितना होगा...? न घोड़ी, न कार...अंग्रेजी बाजे की धुन के साथ बैलगाड़ी पर बारात! बिहार में इस अनोखी शादी ने दिलाई पुरखों की याद, दूल्हे ने कहा... BIHAR NEWS : राशन कार्ड उपभोक्ताओं को अब नहीं मिलेगा यह सुविधा, सरकार ने कर दिया एलान; जानिए क्या है आदेश पंचायत सचिव के घर से लाखों की चोरी, सोना -चांदी भी उड़ा ले गए चोर; गांव में हडकंप Bihar News : बिहार के CHC में तैनात होंगे नेत्र और ENT डॉक्टर, 1080 पद सृजित; सरकार ने कर दिया एलान

बिहार में लगभग 100 करोड़ की शराब बेचने वाला तस्कर गिरफ्तार, प्लेन से एयरपोर्ट लेकर पहुंची पटना पुलिस

04-Feb-2021 01:34 PM

By ASMEETH

PATNA : बिहार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से बिहार में शराब की सप्लाई करने वाले हरियाणा के लेवल-1 के ठेकेदार अजित खलीला को  गिरफ्तार कर लिया है. अजित खलीला को हरियाणा से गिरफ्तार किया गया और उसे फ्लाइट से पटना लाया गया. 

लेवल-1 का शराब ठेकेदार है अजित खलीला
अजित खलीला हरियाणा का लेवल-1 शराब ठेकेदार है. बिहार से मद्य निषेध के DSP सुबोध और इंस्पेक्टर अबरार अहमद के साथ दो सब इंस्पेक्टर की एक टीम 31 जनवरी को बिहार से हरियाणा अजित खलीला को गिरफ्तार करने हरियाणा गई थी. बुधवार को हरियाणा पुलिस की मदद से पानीपत जिले में छापेमारी करते हुए बिहार पुलिस की टीम ने अजित खलीला को गिरफ्तार किया था. जिसके बाद गुरुवार की दोपहर इसे फ्लाइट से पटना एयरपोर्ट लाया गया. जहां से इसे गोपालगंज ले जाया जा रहा है. 

अजित खलीला को सरकार से मिला है दो बॉडीगार्ड
अजित खलीला का अपने इलाके में बड़ा रौब है. इसका अंदाजा आप इस से लगा सकते हैं कि अजित खलीला को सरकार की तरफ से पुलिस के दो बॉडीगार्ड भी मिले हुए हैं. इसका घर पानीपत के खलीला गांव में है. इसे हरियाणा सरकार से शराब के कारोबार के लिए लेवल-1 का लाइसेंस मिला हुआ है. सिर्फ पानीपत में इसकी शराब की 8 बड़ी दुकानें हैं.


बिहार में सप्लाई कर चुका है 100 करोड़ की शराब
हरियाणा के लेवल-1 के शराब ठेकेदार अजित खलिला के पास सिर्फ हरियाणा के अंदर शराब कारोबार करने की अनुमति है. लेकिन यह लंबे समय से  शराबबंदी वाले राज्य बिहार में शराब की सप्लाई करता आ रहा है. बताया जाता है कि यह हर महीने 20 ट्रक शराब बिहार में सप्लाई करता है. एक ट्रक शराब की कीमत 16 लाख रुपये के करीब होती है. इसके अनुसार यह एक साल में 38 करोड़ से ज्यादा रुपये की शराब बिहार में सप्लाई कर चुका है. 

 

ऐसे खुला अजित खलीला का राज
लंबे समय में बिहार में अवैध तरीके से शराब का कारोबार करने वाले अजित खलीला का राज एक ट्रक ड्राइवर ने खोल दिया. दरअसल गोपालगंज जिले के कुचायकोट में कुछ महीने पहले मद्य निषेध और लोकल पुलिस की टीम ने छापेमारी कर हरियाणा से आई एक ट्रक शराब जब्त की थी. इस दौरान पुलिस ने ट्रक ड्राइवर और खलासी को गिरफ्तार कर लिया था. दोनों ने पूछताछ में हरियाणा के ही रहने वाले लेवल-2 के शराब ठेकेदार उपेंद्र उर्फ भूपी और अजित खलीला का नाम लिया था. जिसके बाद पुलिस ने भूपी को गिरफ्तार किया और फिर उसने पूछताछ में बिहार पुलिस को बताया कि वह अजित खलीला से शराब लेता है और उसे दोनों मिलकर बिहार में अवैध रुप से सप्लाई करते हैं. इसके बयान के आधार पर बिहार पुलिस ने कोर्ट से वारंट हासिल किया और फिर हरियाणा पुलिस की मदद से अजित खलिला को गिरफ्तार कर लिया