अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
03-Nov-2021 07:43 AM
PATNA : शिक्षा से लेकर विकास के अंदर पैरामीटर पर बिहार की लड़कियों ने लड़कों को काफी पहले पीछे छोड़ रखा है लेकिन अब लड़कियों को इस मामले में बढ़त मिली है, वह वाकई चिंताजनक है। बिहार में युवा लड़कों से ज्यादा लड़कियां तंबाकू का सेवन कर रही हैं। यह चौंकाने वाली जानकारी एक सर्वे रिपोर्ट के जरिए सामने आई है। बिहार में 13 से 15 साल के 6.6 फीसदी लड़के के तंबाकू का सेवन करते हैं जबकि इसी उम्र वर्ग में लड़कियों का प्रतिशत 8 फ़ीसदी है। बिहार में 7.3 फ़ीसदी छात्र और छात्राओं को किसी न किसी रूप में तंबाकू का सेवन करने की लत है।
ग्लोबल यूथ टुबैको सर्वे के मुताबिक बिहार में लड़कियों का प्रतिशत तंबाकू सेवन के मामले में लड़कों से ज्यादा है। इस रिपोर्ट को बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने जारी किया है। रिपोर्ट में मिली जानकारी को लेकर स्वास्थ्य विभाग भी चिंतित है। यह स्थिति तब है जब शहरी क्षेत्र के स्कूलों में सौ फीसदी बच्चे तंबाकू सेवन के परिणामों को लेकर जानकारी रखते हैं। ग्रामीण इलाकों में 90 फ़ीसदी बच्चों के पास इस बात की जानकारी है कि तंबाकू के सेवन से क्या बीमारियां हो सकती हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक इस साल 2010 में बिहार के अंदर 53.5 फीसदी लोग तंबाकू का सेवन किसी न किसी रूप में करते थे। साल 2018 में यह घटकर 25.90 फीसदी हो गया। तंबाकू के सेवन में कमी आई है लेकिन इसके बावजूद नए बच्चों में इसकी लत चिंताजनक है। राज्य स्वास्थ्य समिति के मुताबिक देश में हर साल 27 करोड़ लोग तंबाकू सेवन के कारण कैंसर से पीड़ित होते हैं।