मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार
30-Jul-2020 07:59 AM
PATNA : बिहार में कोसी और बूढ़ी गंडक नदियों में उफान के कारण बाढ़ के हालात बिगड़ गए हैं. इन दोनों नदियों में आई उफान ने नए इलाकों में बाढ़ का पानी फैला दिया है. हालांकि राहत की बात यह है कि गंडक बागमती और अधवारा समूह की नदियों का उफान पहले से कम हुआ है. गंगा के जलस्तर में भी हर जगह कमी आई है. लेकिन बड़ी नदियां अभी भी खतरे के निशान के ऊपर है.
नेपाल में पिछले दिनों हुई लगातार बारिश के कारण कोसी नदी उफान पर है. साथ ही साथ कोसी की सहायक नदियों के अंदर भी जलस्तर ऊपर जा रहा है. बूढ़ी गंडक भी कई जगहों पर लगातार ऊपर जा रही है. कोसी खतरे के निशान से 180 सेंटीमीटर ऊपर है. इस के जलस्तर में 10 सेंटीमीटर जबकि कुर्सेला में 12 सेंटीमीटर बढ़ने का अनुमान है गंगा नदी का जलस्तर कई जगहों पर पहले से कम हुआ है और गंडक भी अब स्थिर हो गई है हालाकी गंडक नदी के जल अधिग्रहण वाले इलाकों में अभी भी पानी का भारी दबाव है.
बाढ़ के कारण बिहार में अब तकरीबन आठ लाख से ज्यादा में लोग प्रभावित हुए हैं 64 नई पंचायतों में बाढ़ का पानी फैला है. बिहार के 12 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं यह सरकार की तरफ से 26 राहत शिविर चलाए जा रहे हैं.