मुंगेर में स्वास्थ्य केन्द्र और सामुदायिक भवन बनने वाली जमीन पर प्रशासन ने शव को दफनाने से रोका, ग्रामीणों ने जताया विरोध बेगूसराय में युवक की संदिग्ध मौत: घर से निकला और लौटा लाश बनकर मुंगेर में 3 मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़: हथियार और उपकरण के साथ 3 गिरफ्तार अंतर-जिला चोर गिरोह का भंडाफोड़: चोरी की सामान के साथ दो बदमाश गिरफ्तार कटिहार में बच्चा चोरी के शक में बुजुर्ग महिला की पिटाई, भीड़ से पुलिस ने बचाया मुजफ्फरपुर में बीच सड़क मुखिया पति और ग्रामीण में मारपीट, कमर में पिस्टल के साथ VIDEO वायरल सगाई के बाद फोन पर अकेले बात नहीं करेंगे मंगेतर, इस समाज का अनोखा फैसला Bihar News: बिहार के 85 प्रखंडों में इसी साल शुरू होंगी डिजिटल लाइब्रेरी, 243 विधानसभा क्षेत्रों तक विस्तार का लक्ष्य Bihar News: बिहार के 85 प्रखंडों में इसी साल शुरू होंगी डिजिटल लाइब्रेरी, 243 विधानसभा क्षेत्रों तक विस्तार का लक्ष्य Patna NEET student death: नीट छात्रा मौत मामले में तीसरी बार जहानाबाद पहुंची CBI की टीम, मामा के घर के सदस्यों से कई घंटों तक की पूछताछ
01-May-2021 08:14 PM
PATNA : बिहार में कोरोना महामारी की रोकथाम को लेकर सरकार ने नाइट कर्फ्यू का एलान किया है. सरकार के इस कदम के बावजूद तेजी से बढ़ते कोरोना के मामले को देखते हुए इसे सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया गया है. बिहार के गृह सचिव चैतन्य प्रसाद और डीजीपी एसके सिंघल ने खुद राजधानी पटना की सड़कों पर उतर कर नाइट कर्फ्यू के पालन का जायजा लिया.
बिहार में कोरोना के रिकॉर्ड मामले सामने आने के बाद पुलिस ने नाइट कर्फ्यू में सख्ती दिखानी शुरू कर दी है. बिहार के गृह सचिव चैतन्य प्रसाद और डीजीपी एसके सिंघल ने खुद राजधानी पटना के विभिन्न इलाकों में दौरा किया. दोनों अधिकारियों ने पटना के एसएसपी उपेंद्र शर्मा के साथ पटना सिटी के सुलतानगंज, आलमगंज, खाजेकलां और चौक थाना के इलाकों में हालात का जायजा लिया.
स्थिति को देखने के बाद वरीय अधिकारियों ने नाइट कर्फ्यू को सख्ती से लागू करने का निर्देश अफसरों को दिया है. एसडीओ मुकेश रंजन और डीएसपी अमित शरण ने कहा कि आज से सख्ती और बढ़ा दी गई है. शाम चार बजे के बाद दुकानें खुली पाई गईं तो उसे सील कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. गौरतलब हो कि बिहार में नीतीश सरकार ने शाम छह बजे से नाइट कर्फ्यू लगाने का आदेश दिया है. सरकार के आदेश का पालन कर पटना पुलिस बेवजह सड़क पर घूमने वालों से सरकार सख्ती से पेश आ रही है.