हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
12-Nov-2019 03:54 PM
PATNA : कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर बिहार के कई जिलों में डूबने से मरने वालों की संख्या 20 के पार पहुंच गई है. पटना, छपरा, नवादा, सीतामढ़ी और नालंदा, पटना सिटी और मोतिहारी में डूबने के कई लोगों की मौत हो गई है.
कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर नालंदा के सकरी नदी में डूबने से तीन बच्चियों की मौत हो गई है. यह हादसा जिले के गिरयक थाना इलाके के घोसरवा गांव में हुई हैं. वहीं दीया विसर्जन के दौरान नूरसराय थाना इलाके के मकनपुर गांव में तालाब में डूबने से युवती की मौत हो गई.
नवादा के कौआकोल थाना इलाके के सोखोदेवरा सूर्य मंदिर तालाब में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर स्नान करने के दौरान दो बच्ची की मौत हो गई, डूबने के दौरान बच्चियों को बचाने के क्रम में सोखोदेवरा जेपीएन स्पोर्टिंग क्लब के अध्यक्ष अविनाश कुमार की भी डूबकर मौत हो गई.
सीतामढ़ी के बैरगनिया ढ़ेंग बागमती घाट पर कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान के दौरान तीन लोगों की डूबकर मौत हो गई, वहीं एक को बचा लिया गया.
मोतिहारी में डूबने से दो लोगों की मौत हो गई है. मामला जिले के डुमरिया और मधुबन थाना इलाके की है, जहां डूबने से दो लोगों की मौत हो गई.
मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना इलाके के संगमघाट पर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान के दौरन 2 बच्चे की डूबने से मौत हो गई.
पटना से सटे मसौढ़ी के धनरुआ के रेड़बिगहा में डूबने से दो बच्चियों की मौत हो गई है.
पटना के बाढ़ और पटना सिटी में भी दो लोगों को डूबने की खबर है.
औरंगाबाद, अरवल और सीतामढ़ी में एक-एक शख्स की डूबने से मौत की खबर है.