मुंगेर में स्वास्थ्य केन्द्र और सामुदायिक भवन बनने वाली जमीन पर प्रशासन ने शव को दफनाने से रोका, ग्रामीणों ने जताया विरोध बेगूसराय में युवक की संदिग्ध मौत: घर से निकला और लौटा लाश बनकर मुंगेर में 3 मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़: हथियार और उपकरण के साथ 3 गिरफ्तार अंतर-जिला चोर गिरोह का भंडाफोड़: चोरी की सामान के साथ दो बदमाश गिरफ्तार कटिहार में बच्चा चोरी के शक में बुजुर्ग महिला की पिटाई, भीड़ से पुलिस ने बचाया मुजफ्फरपुर में बीच सड़क मुखिया पति और ग्रामीण में मारपीट, कमर में पिस्टल के साथ VIDEO वायरल सगाई के बाद फोन पर अकेले बात नहीं करेंगे मंगेतर, इस समाज का अनोखा फैसला Bihar News: बिहार के 85 प्रखंडों में इसी साल शुरू होंगी डिजिटल लाइब्रेरी, 243 विधानसभा क्षेत्रों तक विस्तार का लक्ष्य Bihar News: बिहार के 85 प्रखंडों में इसी साल शुरू होंगी डिजिटल लाइब्रेरी, 243 विधानसभा क्षेत्रों तक विस्तार का लक्ष्य Patna NEET student death: नीट छात्रा मौत मामले में तीसरी बार जहानाबाद पहुंची CBI की टीम, मामा के घर के सदस्यों से कई घंटों तक की पूछताछ
08-Jun-2021 07:23 AM
PATNA : बीते कुछ दिनों से बिहार की राजधानी पटना समेत लगभग सभी जिलों में भीषण गर्मी से लोग काफी परेशान हैं. इसी बीच मानसून की आहट से लोगों को राहत की थोड़ी उम्मीद है. मौसम विभाग ने भी पटना, गया, मुजफ्फरपुर समेत बिहार के सभी हिस्सों में ग्रीन के साथ-साथ येलो अलर्ट जारी किया है. इसके तहत तेज हवा के साथ ही 3 से 12 एमएम तक बारिश होने की संभावना है. ये स्थिति 11 जून तक रहेगी.
हालांकि, उससे पहले 8 जून तक बिहार के पूर्वी हिस्सों को छोड़ कर सभी जगहों पर मौसम शुष्क बना रहेगा. इस दौरान तेज धूप होगी. आर्द्रता अधिक होने से उमसभरी गर्मी का एहसास होगा. इसके साथ ही 12 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गर्म हवाएं चलेगी, जिसका तीव्रता 17 किलोमीटर प्रति घंटा होगी. यानी 12 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली हवा को हम आवाजाही के दौरान 17 किलोमीटर प्रति घंटा महसूस करेंगे. जिससे गर्मी का एहसास होगा.
9 जून से बिहार के सभी हिस्सों में मौसम में परिवर्तन होगा. इसका असर दोपहर के बाद दिखाई देगा. तेज हवा के साथ हल्की बारिश की संभावना है. इसके साथ ही 11 जून को बंगाल की खाड़ी में तीव्रता वाले निम्न हवा का दबाव सक्रिय होगा जिससे मानसून सिस्टम के आगे बढ़ने में सहायता मिलेगी. इसके प्रभाव से महाराष्ट्र से होते हुए मानसून 11 जून तक ओडिसा और पश्चिम बंगाल तक पहुंचने की संभावना है. जिसके बाद वह झारखंड और बिहार में इसका असर दिखाई देगा.