Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज
17-Jan-2024 07:00 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में ठंड का टॉर्चर शुरू हो चुका है। पिछले कुछ दिनों से ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता हुआ महसूस हो रहा है। सीमांचल में भी न्यूनतम पारा गिरा है। ऐसे में बर्फीली पछुआ हवा की वजह से लोग ठिठुर रहे हैं। वहीं, पूर्णिया कोल्ड वेव की चपेट में आ चुका है।
दरअसल, शीतलहर के कहर से जनजीवन ठहर गया है। जबकि अररिया का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है। मौसम विभाग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक अभी फिलहाल ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, अगले 24 घंटे में तापमान में 2 डिग्री तक गिरावट आने की संभावना है।
वहीं, इस कड़ाके की ठंड के वजह से बाजारों में चहल-पहल अपेक्षाकृत कम रही पर जरूरी काम से लोग निकले। वैसे, सूबे का अधिकतर इलाका सुबह दस बजे तक शहर घने कोहरे में डूबा रहा, जबकि हाड़ कंपाने वाली ठंड से बचने के लिए लोग घरों में दुबके रहे। इस दौरान सड़क पर चीजें साफ दिखाई नहीं पड़ रही थी।
उधर, कोहरे से निकले पानी की ठंडी- ठंडी बूंदें शरीर के उस हिस्से को छू रही थी जो कपड़ों से ढके नहीं थे। कपड़ों पर भी ओस की बूंदें अपना असर दिखाती नजर आयी। पिछले एक सप्ताह से पूरा बिहार भीषण ठंड की चपेट में है जिससे जनजीवन में ठहराव सा आ गया है। मौसम विभाग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक मंगलवार को भीबुधवार का यही हाल रहने वाला है।