CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार भाई वीरेंद्र का बीजेपी पर हमला: “लालू और परिवार तक ही सीमित है उनकी राजनीति, JDU भी एक साल में खत्म”
17-Oct-2022 09:17 PM
PATNA: पूरे बिहार में डेंगू का कहर जारी है। डेंगू अपना पांव तेजी से पसारता जा रहा है। इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है जहां डेंगू के डंक का शिकार आज फिर एक मासूम हो गया। 9 साल के आरव राज की मौत डेंगू से हो गयी।
मिली जानकारी के अनुसार आरव राज लोजपा (रामविलास) के पूर्व प्रवक्ता कृष्ण कुमार कल्लू के बड़े बेटे थे। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इससे पहले भी तीन दिनों के भीतर तीन बच्चों की मौतें डेंगू से हो चुकी है।
अब तक डेंगू से 5 लोगों की जान जा चुकी है। डेंगू से स्थिति और भयावह होती जा रही है। पटना में 213 नए मामले सामने आए हैं। डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर 3155 हो गयी है। डेंगू के बढ़ते केसेज को देखते हुए जिला प्रशासन ने सिविल सर्जन कार्यालय में एक कंट्रोल रूम बनाया है। जहां स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर चिकित्सीय परामर्श ले सकते हैं। कंट्रोल रूम नंबर 0612-2951964 पर फोन कर सकते हैं