ब्रेकिंग न्यूज़

मेडिकल कॉलेजों में अब ‘कैमरों का कड़ा पहरा’: गायब डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई, PG मान्यता रद्द होने का खतरा Bihar Crime : दिल दहला देने वाली घटना ! हॉस्टल में 5 साल के मासूम की गला काटकर हत्या, गुस्साए लोगों ने NH किया जाम Bihar News: कुलपति के घर पर बमबाजी, थाने के सामने अपराधियों का तांडव; हत्या की धमकी से दहशत पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? BIHAR NEWS : सरकारी अफसर या गैंगस्टर? कृषि अधिकारी ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, VIDEO देख दहल जाएगा दिल! Bihar News : नालंदा में NIA और ATS का बड़ा ऑपरेशन, सुबह से 6 ठिकानों पर छापेमारी; AK-47 कारतूस मामले से जुड़ा है पूरा केस; क्या सामने आएगा बड़ा खुलासा? BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह?

Home / news / बिहार में जंगलराज की वापसी; डबल मर्डर के 13 घंटे के अंदर फिर...

बिहार में जंगलराज की वापसी; डबल मर्डर के 13 घंटे के अंदर फिर दहला समस्तीपुर, बिजनेसमैन की हत्या

27-Feb-2023 12:49 PM

By RAMESH SHANKAR

SAMASTIPUR: समस्तीपुर जिले में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। जिले में अपराधियों के द्वारा ताबड़तोड़ घटना को अंजाम दिया जा रहा है। पिछले 12 घंटा में बेखौफ अपराधियों ने एक के बाद एक करके तीन लोगों की हत्या कर दी। ताजा मामला पटोरी थाना क्षेत्र के चंदन चौक का है जहां सोमवार की अहले सुबह बेखौफ अपराधियों ने एक निजी अस्पताल संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी।


बताया जाता है कि अपराधियों के द्वारा निजी अस्पताल से बाहर बुलाया गया और फिर गोली मार दी गई। आनन फानन में उसे समस्तीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ इलाज के दौरान मौत हो गयी। समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदन चौक के पास सोमवार की तड़के सुबह हुई घटना से दहशत का माहौल बना हुआ है। निजी क्लीनिक संचालक की पहचान पटोरी थाना क्षेत्र के ही शिवरा गांव निवासी राजकुमार ठाकुर का पुत्र नवीन कुमार ठाकुर के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


मिली जानकारी के अनुसार पटोरी के चंदन चौक के पास निजी क्लीनिक चलाने वाले नवीन कुमार अपने क्लीनिक पर थे। इसी दौरान सुबह करीब 4 बजे उन्हें फोन कर बाहर कुछ लोगों ने बुलाया। जब वह बाहर निकले तो उन्हें ताबड़तोड़ गोली मार दी। गोली की आवाज पर जुटे हॉस्पिटल के कर्मी और आसपास के लोगों ने उन्हें तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल पटोरी में भर्ती कराया। जहां से उन्हें गंभीर स्थिति में समस्तीपुर के मोहनपुर स्थित एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।


बता दें कि इन तीनों समस्तीपुर में बेखौफ अपराधियों द्वारा ताबड़तोड़ घटना को अंजाम दिया जा रहा है। पुलिस एक घटना को सुलझा भी नहीं पाती है, इसी बीच अपराधी दूसरी घटना को अंजाम देकर पुलिस को नई चुनौती दे रहा है। अब देखना यह है कि ताबड़तोड़ ही हो रही घटना में एसपी विनय तिवारी एवं उसकी पूरी टीम कितने समय में इन घटनाओं का उद्भेदन कर पाती है।