ब्रेकिंग न्यूज़

पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत

Home / news / बिहार में जजों की सुरक्षा अब पहले से ज्यादा मुस्तैद होगी, गृह मंत्रालय...

बिहार में जजों की सुरक्षा अब पहले से ज्यादा मुस्तैद होगी, गृह मंत्रालय के निर्देश पर स्पेशल टीम का गठन

30-Dec-2021 07:17 AM

PATNA : बिहार में जजों की सुरक्षा को लेकर पिछले दिनों केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों ने चिंता जाहिर की थी और अब केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर जजों की सुरक्षा को पहले से ज्यादा मुस्तैद बनाने के लिए कदम उठा लिया गया है। गृह विभाग ने सुरक्षा पुनरीक्षण समूह का गठन किया है। यह समूह हाईकोर्ट से लेकर जिलास्तर तक के जजों और न्यायिक पदाधिकारियों की सुरक्षा व्यवस्था को ना केवल मुस्तैद करेगा बल्कि इसका पुनरीक्षण भी करेगा। राज्य सरकार के गृह विभाग की तरफ से इससे जुड़ी अधिसूचना जारी कर दी गई है।


गृह विभाग ने जो आदेश जारी किया है उसके मुताबिक सुरक्षा पुनरीक्षण समूह में 6 सदस्य होंगे। गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव या प्रधान सचिव इसके अध्यक्ष होंगे। इसके अलावा इस स्पेशल टीम में डीजीपी, एडीजी स्पेशल ब्रांच, एडीजे सुरक्षा, आसूचना ब्यूरो के सहायक निदेशक के सदस्य के तौर पर शामिल रहेंगे। पटना हाई कोर्ट के महानिबंधक समूह के विशेष सदस्य के तौर पर शामिल रहेंगे।


जजों की सुरक्षा को लेकर बनाई गई इस विशेष समूह की बैठक हर 6 महीने पर आयोजित की जाएगी। अपर पुलिस महानिदेशक सुरक्षा के द्वारा बैठक बुलाई जाएगी। समूह हाईकोर्ट से लेकर जिला कोर्ट और अन्य न्यायालयों की सुरक्षा संबंधी व्यवस्था को देखेगा। इसके लिए आवश्यक कदम उठाएगा। इतना ही नहीं समूह के ऊपर कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए कार्ययोजना तैयार करने उसका अनुमोदन करने की जिम्मेदारी भी दी गई है।