ब्रेकिंग न्यूज़

Howrah Vande Bharat delay : रेल यात्री ध्यान दें! गया–कोडरमा रेलखंड पर निर्माण कार्य से वंदे भारत समेत कई ट्रेनें 15 दिनों तक रहेंगी प्रभावित, देखें नया टाइम टेबल Bihar Khasmahal Land News : खासमहाल जमीन पर सरकार सख्त, रद्द होगी इन 12 जिलों में बंदोबस्ती; पढ़िए क्या है वजह NEET student death case : पटना NEET छात्रा मौत केस: 10 और लोगों का होगा DNA टेस्ट, CBI जांच की तैयारी तेज; हॉस्टल सुरक्षा पर सख्ती Bhojpur rail project : बिहार में इस रेलखंड का होगा दोहरीकरण, इन शहरों को मिलेगी नई रफ़्तार; जानिए क्या है ख़ास Bihar Assembly : बिहार विधान मंडल में आज भी हंगामे के आसार, महिला सुरक्षा और अपराध पर सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष Bihar bus accident : बिहार में भीषण सड़क हादसा: बस-कार की जोरदार टक्कर में दो की मौत, गैस कटर से निकाले गए शव मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना: दो लाख तक की मदद के लिए महिलाओं को देने होंगे हज़ारों रुपए, आसान भाषा में समझें पूरा नियम Bihar MDM Scheme : अब नहीं होगी वेतन की टेंशन! स्कूलों में काम करने वाले इनलोगों को अब इस तरह से मिलेगी हर सूचना; बैंक के चक्कर खत्म school staff action : 11 फरवरी को बिहार के स्कूलों में सभी कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य, वरना चली जाएगी नौकरी; डायरेक्टर ने जारी किया आदेश Bihar Job Camp 2026 : बिहार में 10-25 फरवरी तक मेगा भर्ती, 150 पदों पर ऑन-स्पॉट चयन; आप भी इस तरह कर सकते हैं अप्लाई

बिहार में जहरीली शराब का कहर जारी, छपरा के बाद अब वैशाली में 3 लोगों की संदिग्ध मौत

बिहार में जहरीली शराब का कहर जारी, छपरा के बाद अब वैशाली में 3 लोगों की संदिग्ध मौत

06-Aug-2022 10:42 AM

VAISHALI : बिहार में जहरीली शराब पीने से मौत का सिलसिला लगातार जारी है. वैशाली में 3 लोगों की संदिग्ध मौत हो गई है. जिले के सहदेई में किसान सलाहकार समेत दो लोगों जान चली गई. वहीं, महुआ में भी एक अन्य शख्स की मौत की खबर है. जबकि दो अन्य गंभीर रूप से बीमार बताए जा रहे हैं. लोगों का कहना है कि सभी ने शुक्रवार की रात को शराब पीया था. 


जानकारी के मुताबिक, महुआ थाने के दोनों मृतक रिश्तेदार के घर छठी समारोह में शामिल होने गये थे. वही पर दोनों ने शराब पीया था. जिसके बाद दोनों का तबीयत बिगड़ी. भदवास निवासी विकास चौधरी की बजे मौत हो गई. कुछ घंटे बाद उसके साढ़ू सुनील चौधरी ने भी दम तोड़ दिया. सुनील सहदेई के मुरौवतपुर का रहने वाला था. बताया जा रहा है कि मृतक विकास के भाई शंभू चौधरी की भी रात में तबीयत बिगड़ी थी, जिसके बाद अस्पताल में उसका इलाज कराया गया. फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है. 


वहीं, एक अन्य महुआ अनुमण्डल के जंदाहा थाना अंतर्गत धधुआ डीह में हुई. यहां शराब पीने से एक युवक की मौत की सूचना है. मृत युवक करण कुमार ने शुक्रवार रात को उसने शराब पी थी. शनिवार सुबह उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गई. महुआ एसडीपीओ पूनम केशरी ने भदवास के एक व्यक्ति के मरने की पुष्टि की है. हालांकि उन्होंने मौत की  वजह शराब नहीं बल्कि बीमारी बताई है.