ब्रेकिंग न्यूज़

Rajgir Cricket Stadium : राजगीर में बना बिहार का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, इस साल से ipl मैचों की उम्मीद Bihar weather update :बिहार में बदला मौसम का मिजाज: बारिश, घना कोहरा और बढ़ता AQI, अलर्ट जारी मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम

बिहार बोर्ड ने इंटर के लाखों छात्रों के भविष्य पर लगाया ग्रहण, आनंद किशोर ने 500 कॉलेजों की मान्यता खत्म करने के लिए दिया नोटिस

बिहार बोर्ड ने इंटर के लाखों छात्रों के भविष्य पर लगाया ग्रहण, आनंद किशोर ने 500 कॉलेजों की मान्यता खत्म करने के लिए दिया नोटिस

04-Oct-2019 05:54 PM

PATNA : राज्य के लगभग 15 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं के भविष्य पर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने ग्रहण लगा दिया है। बिहार बोर्ड ने सूबे के 500 कॉलेजों की मान्यता को लेकर उनसे जवाब मांगा है।

बिहार विद्यालय परीक्षा की समिति की तरफ से एक विज्ञापन जारी कर 500 कॉलेजों की संबद्धता को लेकर सवाल खड़ा किया गया है। बिहार बोर्ड के इस रवैया के विरोध में माध्यमिक शिक्षक संघ उतर गया है। संघ के अध्यक्ष और एमएलसी केदारनाथ पांडे ने बिहार बोर्ड के इस कदम पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा है कि बोर्ड को लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खेलने का कोई हक नहीं है। 

माध्यमिक शिक्षक संघ ने कहा है कि बिहार बोर्ड ने अपनी गलती छुपाने के लिए एकाएक विज्ञापन जारी कर लगभग 500 कॉलेजों की संबद्धता पर सवाल खड़ा किया है। बोर्ड के इस निर्णय से 15 लाख से ज्यादा छात्र प्रभावित होंगे संघ बोर्ड के इस छात्र विरोधी फैसले का पुरजोर विरोध करेगा। आपको बता दें कि बिहार बोर्ड की तरफ से एक विज्ञापन जारी कर बताया गया है कि बड़ी संख्या बिहार बोर्ड से संबद्ध कॉलेजों की संबद्धता खत्म हो चुकी है लिहाजा उन्हें उन्हें इस संबंध में बोर्ड कार्यालय को साक्ष्य देने होंगे। बिहार बोर्ड का फैसला ऐसे वक्त में आया है जब इन कॉलेजों से लाखों की संख्या में छात्र इंटर की परीक्षा देने की तैयारी कर रहे हैं।