ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी

Home / news / बिहार में शुरू होने वाली है ट्रकों की अनिश्चिकालीन हड़ताल, 22 अक्टूबर से...

बिहार में शुरू होने वाली है ट्रकों की अनिश्चिकालीन हड़ताल, 22 अक्टूबर से होगा चक्का जाम

15-Oct-2019 08:44 AM

PATNA : बिहार में ट्रक चालक आगामी 22 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने वाले हैं। नए मोटर अधिनियम 2019 के खिलाफ ट्रक ऑनर एसोसिएशन ने चक्का जाम करने का फैसला किया है। बिहार ट्रक ऑनर एसोसिएशन ने अपनी मांगों के संबंध में सरकार को जानकारी दे दी है और 20 अक्टूबर मांग पूरी होने की समय सीमा तय की है। 


बिहार ट्रक ऑनर एसोसिएशन नए मोटर अधिनियम का विरोध कर रहा है। एसोसिएशन ने पुराने मोटर वाहन अधिनियम को फिर से लागू करने की मांग रखी है। एसोसिएशन की तरफ से अन्य मांगों में वीर कुंवर सिंह सेतु को आरा से जाने में वन वे किया जाना और गांधी सेतु और जेपी सेतु पर वापसी के दौरान पुख्ता इंतजाम की मांग भी शामिल है। 


बिहार ट्रक ओनर एसोसिएशन ने राजेंद्र सेतु को जल्द चालू किए जाने की मांग रखी है। साथ ही साथ विक्रमशिला सेतु और कहलगांव में हर दिन लगने वाले जाम से निपटने के लिए भी सरकार से अपील की है।