ब्रेकिंग न्यूज़

पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत

Home / news / बिहार में होगा बड़ा सियासी उलटफेर? राजद के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा.. नीतीश...

बिहार में होगा बड़ा सियासी उलटफेर? राजद के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा.. नीतीश जी फैसला लीजिये, RJD आपके साथ है

05-Jan-2022 04:47 PM

PATNA: बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के एक बयान ने सियासी तापमान बढ़ा दिया है. जगदानंद सिंह ने कहा है कि नीतीश कुमार फैसला लें, राजद उनके साथ है. हालांकि जगदानंद एक सियासी मसले पर नीतीश को फैसला लेने को कह रहे हैं और उसमें साथ देने का भरोसा भी दिला रहे हैं.


जातिगत जनगणना पर राजद का समर्थन


मामला जातिगत जनगणना का है. नीतीश कुमार ने दो दिन पहले कहा था कि वे बिहार में अपने स्तर से जातिगत जनगणना के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाना चाहते हैं लेकिन बीजेपी की ओर से सहमति नहीं आयी है. वे बीजेपी की सहमति मिलने के बाद सभी दलों की बैठक बुलायेंगे. नीतीश कमार ने संकेतों में ही बीजेपी को जातिगत जनगणना रोकने का जिम्मेवार ठहराया है.


आज राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार पहले ही जातिगत जनगणना को लेकर मना कर चुकी है. केंद्र सरकार ने ये भी कहा है कि अगर राज्या चाहे तो अपने स्तेर से जनगणना करा सकती है. फिर नीतीश कुमार फैसला लेने में देर क्यों कर रहे हैं. राजद को शुरू से ही जातिगत जनगणना को लेकर अपने स्टैंड पर कायम है. फिर नीतीश कुमार को देर नहीं करना चाहिये. जातिगत जनगणना को लेकर बिहार का सबसे बड़ा दल उनका समर्थन करेगा.


नीतीश पर हमला भी


राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने नीतीश कुमार पर हमला भी किया. उन्होंने कहा कि बिहार का विधानमंडल दो दो दफे सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर जातिगत जनगणना कराने की मांग कर चुकी है. लेकिन केंद्र सरकार ने पहले ही साफ किया है कि वह जातिगत जनगणना नहीं करायेगी. फिर नीतीश कुमार बहानेबाजी क्यों कर रहे हैं. अभी तो ये साफ दिख रहा है कि नीतीश कुमार बहानेबाजी कर इस मामले को टाल रहे है. जबकि फैसला तो सरकार को लेना है. नीतीश कुमार तत्काल बिहार में जातिगत जनगणना शुरू करायें . 


राजद प्रदेश अध्य.क्ष ने कहा- नीतीश जी अब तो हिम्म त दिखाइए. बीजेपी का बहाना बनाना छोड़िये. बीजेपी सिर्फ पार्टी नहीं है बल्कि बिहार में सरकार का अंग है. इस सरकार का मुखिया कौन है. फैसला तो सरकार के मुखिया को लेना है. जरूरत पड़ेगी तो बिहार का सबसे बड़ा दल और महागठबंधन इस मसले पर सरकार का समर्थन करने को तैयार है.