ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम

Home / news / बिहार में घर में घुसे डकैतों ने धमकाया: पास में ज्यादा रूपये रखा...

बिहार में घर में घुसे डकैतों ने धमकाया: पास में ज्यादा रूपये रखा करो ताकि मोटा माल हाथ लगे वर्ना हत्या कर देंगे

28-Sep-2022 07:27 PM

MADHEPURA: बिहार में बेलगाम हो गये अपराधियों की ये करतूत आपको फिर से हैरान कर देगी. एक घर में घुसे डकैतों ने तीन लाख रूपये के गहने के साथ साथ नगद रूपये भी लूट लिये. लेकिन इससे उनका जी नहीं भरा. लिहाजा डकैतों ने हथियार की नोंक पर घर वालों को धमकाया-अब से घर में ज्यादा रूपये रखा करो ताकि मोटा माल हाथ लगे. ऐसा नहीं किया तो हत्या कर देंगे। 


मधेपुरा में हुई घटना

बिहार के मधेपुरा जिले के बिहारीगंज बाजार में डकैतों ने इस कारनामे को अंजाम दिया. एक अनाज कारोबारी के घर में देर रात 6 डकैत घुस आये. हथियारों से लैस डकैतों ने कारोबारी दिनेश कुमार भगत की पत्नी को हथियार की नोंक पर अपने काबू में कर लिया. फिर घर में रखे करीब तीन लाख के गहने ले लिये. घर में करीब 22 हजार रूपये नगद थे उसे भी लूट लिया गया. लेकिन डकैतों को मनमाफिक माल नहीं मिला. ऐसे में दिनेश भगत की पत्नी रीता देवी को हथियार की नोंक पर धमकी दी- हमें मोटा माल हाथ नहीं लगा है, अब से घर में ज्यादा रुपए रखना, नहीं तो हत्या कर देंगे।


मधेपुरा के बिहारीगंज के वार्ड नंबर 11 में नया बाजार में अनाज कारोबारी दिनेश कुमार भगत का मकान है. दिनेश भगत ने बताया कि मंगलवार की देर रात डकैत उनके घऱ में घुस आये. उस समय घर में वे खुद, उनकी पत्नी, बेटे के साथ पहले तल्ले पर एक किराएदार थे. रात के लगभग 1 बजे घर में घुसे डकैतों ने गेस्ट रूम में बाहर के कुंडी लगा दिया. इसी कमरे में दिनेश भगत औऱ उनका बेटा सोया था. इसके बाद डकैतों ने पहले तल्ले पर जाकर किरायेदार शिक्षक के कमरे को भी बाहर से बंद कर दिया।


दिनेश भगत ने पुलिस को बताया कि सभी कमरों को बाहर से बंद करने के बाद डकैत उस कमरे में घुसे जहां उनकी पत्नी रीता देवी सो रही थी. डकैतों ने रीता देवी को कट्टे की नोंक पर ले लिया औऱ फिर उनके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया. इसके बाद डकैतों ने आलमीरा की चाबी ले ली और उसमें रखे तीन लाख के जेवरात लूट लिए. आलमीरा में लगभग 22 हजार रुपए भी थे उसे भी डकैतों ने लूट लिया. डकैतों ने वक्त उनकी पत्नी से कहा कि घर में रुपए ज्यादा नहीं रखती हो. अब से ज्यादा रुपए ज्यादा रखा करो. नहीं तो हत्या कर दी जायेगी।


घटना को अंजाम देकर डकैत आराम से निकल गये. उनके भागने के बाद जब लोगों ने शोर मचाया तब आसपास के लोग और पुलिस वहां पहुंची. पुलिस कह रही है कि मामले की छानबीन की जा रही है. दूसरी ओर बिहारीगंज के कारोबारी कह रहे हैं कि पिछले कुछ समय से अपराध की घटनायें ताबडतोड़ बढ़ी हैं. लूट, डकैती और चोरी की घटनाएं काफी बढ़ी हैं लेकिन पुलिस अपराधियों को गिरफ्तार नहीं कर पा रही है. ऐसे में लोग दहशत में जी रहे हैं.