हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
14-Jan-2022 07:21 PM
SASARAM: आपको ये बात हास्यास्पद या हैरान कर देने वाली लग सकती है लेकिन ये घटना सही है. बिहार के एक थाने में एक गधे और उसके मालिक के खिलाफ एफआईआर कराने के लिए आवेदन दिया गया है. गधे पर आरोप ये है कि उसकी एक दुलत्ती से एक मोटी तगड़ी भैंस की मौत हो गयी. गधे के इस कारनामे के लिए उसके मालिक को भी कसूरवार ठहराया जा रहा है.
बिहार के रोहतास में हुई घटना
ये वाकया बिहार के रोहतास जिले के दावथ थाना क्षेत्र के सहिनाव गांव की है. वहां एक बिगडैल गधे ने एक मोटी-तगड़ी भैंस को महज सिर्फ दुलत्ती में मार डाला. गधे ने चारा खा रही भैंस को इतनी जोर से मारा कि बेचारी ने वहीं दम तोड़ दिया. अब मरने वाली भैंस के मालिक मुनि चौधरी ने थाने में एफआईआर दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है. इसमें गधे और उसके मालिक दोनों को अभियुक्त बनाया गया है.
हिंसक हो गया गधा
ग्रामीणों ने बताया कि यह गधा हिंसक औऱ काफी बिगड़ैल हो चुका है. वह दूसरे जानवरों पर अक्सर हमला कर दे रहा है. इसके पहले भी उसने एक गाय की जान ले ली थी. इस दफे भैंस को मार डाला. गधे का मालिक इलियास हुसैन नाम का शख्स है. वह अपने गधे से गिट्टी ढुलाई करा रहा था. रास्ते में मुनि चौधरी की भैंस चारा चर रही थी. मुनि चौधरी ने बताया कि कि उसने गधे के मालिक इलियास अंसारी को कहा था कि वह भैंस के खाने तक गिट्टी की ढुलाई रोक दे लेकिन वह नहीं माना. इसी बीच गधे ने भैंस को जोरदार दुलत्ती मारी जिससे वह वहीं मर गयी.
पुलिस कर रही है मामले की जांच
पूरे इलाके में एक गधे की मार से भैंस के मर जाने की घटना की जबरदस्त चर्चा है. मामला थाना पहुंच चुका है. दावथ थानाध्यक्ष अतवेंद्र कुमार के बताया कि भैंस के मालिक ने एफआइआर दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. जांच के बाद कार्रवाई की जायेगी.