BIHAR POLICE : बिहार पुलिस अब होगी और ताकतवर, करोड़ों की लागत से खरीदी जाएंगी 4000 आधुनिक पिस्टल; क्या इससे अपराध पर लगेगा लगाम? Bihar News : अब गांव में ही होगी ग्रेजुएशन! बिहार के 215 प्रखंडों में खुलेंगे नए कॉलेज, इतने सीटों पर होगा एडमिशन Bihar Politics : खरमास खत्म होते ही बिहार को मिलेगा नया CM! सूबे में कौन बनेगा नया मुख्यमंत्री? इस दिन इस्तीफा दे सकते हैं नीतीश कुमार BIHAR NEWS : वाल्मीकि नगर के दौरे पर होंगे नीतीश कुमार, विकास योजनाओं की होगी समीक्षा; क्या मिलेंगे नए प्रोजेक्ट्स? पढ़ें पूरी खबर Bihar weather : बिहार में 4 दिन का तूफानी अलर्ट! आंधी-बारिश से मचेगा मौसम का कहर मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान
17-Aug-2021 01:12 PM
PATNA : बिहार में बाढ़ से हालात ख़राब होते जा रहे हैं. हलांकि कई जगहों पर गंगा के जलस्तर में कमी आई है लेकिन अभी भी कई ऐसे जिले हैं जहां बाढ़ तबाही मचा रही है. इसी बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भागलपुर और खगड़िया में बाढ़ का जायजा लेने के लिए एरियल सर्वे करने निकल चुके हैं. मुख्यमंत्री आज हवाई सर्वेक्षण करने के बाद बाढ़ राहत कैंप का भी जायजा लेंगे.
आपको बता दें कि बिहार में बाढ़ की भयावहता लगातार जारी है. पटना से लेकर कहलगांव तक गंगा उफनाई हुई है. गंगा हाथीदह के बाद भागलपुर में भी जलस्तर के पुराने रिकॉर्ड को पार कर चुकी है. भागलपुर में गंगा का इस्माइलपुर-बिंदटोली बाया तटबंध 10 मीटर की चौड़ाई में टूट गया है, जिसे जल संसाधन विभाग के इंजीनियर बंद करने की कोशिश में जुटे हुए हैं. वैसे पटना में गंगा का जलस्तर अब धीरे-धीरे कम होने लगा है. इलाहाबाद से बक्सर तक यह नदी तेजी से उतर रही है. पुनपुन नदी के जलस्तर में भी कमी हो रही है. सोन नदी अभी भी लाल निशान के ऊपर बह रही है.
नेपाली नदियों ने उत्तरी बिहार में बाढ़ की विभीषिका बढ़ा दी है. सोमवार को गंगा बक्सर में लाल निशान से नीचे आ गई. वहां गंगा 64 सेंटीमीटर नीचे उतर कर खतरे के निशान से 7 सेंटीमीटर नीचे बह रही है. दीघा में 15 सेंटीमीटर घटने के बाद भी लाल निशान से गंगा 124 सेंटीमीटर से उपर बह रही है. गांधी घाट में रविवार को पुराने एचएफएल यानी हाई फ्लड लेवल को छूने के करीब थी, लेकिन जलस्तर गिरने लगा. सोमवार को गांधी घाट पर गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही थी, जबकि सोमवार को गांधी घाट पर गंगा 11 सेंटीमीटर नीचे उतर कर लाल निशान से 174 सेंटीमीटर ऊपर बह रही थी. यहां जलस्तर 50.34 मीटर है, जबकि एसएफएल 50.5 2 मीटर.