ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा

Home / news / बिहार में फिर सामने आई स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली, मरीज को ठेले पर...

बिहार में फिर सामने आई स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली, मरीज को ठेले पर लेकर अस्पताल पहुंचे परिजन, न बेड मिला ना स्ट्रेचर

03-Jul-2022 04:10 PM

BEGUSARAI : बिहार में स्वास्थ्य सेवा की बदहाली कोई नई बात नहीं है। आए दिन सरकार के दावों की पोल खोलने वाले मामले सामने आते रहे हैं। ताजा मामला बेगूसराय से सामने आया है, जहां एम्बुलेंस नहीं मिलने के कारण परिजन मरीज को ठेले पर लेकर अस्पताल पहुंचे। इतना ही नहीं किसी तरह अस्पताल पहुंचने के बावजूद मरीज को स्ट्रैचर नसीब नहीं हुआ। डॉक्टरों ने ठेले पर ही मरीज की जांच शुरू कर दी हालांकि तबतक मरीज की मौत हो चुकी थी। इस बीच जो तस्वीरें सामने आई, वह बिहार के स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाने के लिए काफी हैं।


दरअसल, रतनपुर सहायक थाना क्षेत्र स्थित तेलिया पोखर निवासी शंकर महतो सीढ़ी से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजनों ने एम्बुलेंस के लिए काफी कोशिश की लेकिन उन्हें एम्बुलेंस नहीं मिली। मरीज की हालत बिगड़ता देख परिजन आनन फानन में घायल शंकर महतो को ठेले पर लादकर अस्पताल पहुंचे। काफी देर तक परिजन अस्पताल में भटकते रहे लेकिन न तो स्ट्रेचर मिला और ना ही बेड। 


काफी मिन्नत आरजू करने के बाद डॉक्टर मरीज को देखने के लिए पहुंचा और ठेले पर ही मरीज का इलाज शुरू कर दिया हालांकि तबतक शंकर महतो की मौत हो चुकी थी। पूरे मामले पर सिविल सर्जन प्रमोद कुमार ने कहा कि अस्पताल में तैनात डॉक्टरों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।