Bihar Road News : पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे पर ब्रेक! बिहार की 3 सड़क परियोजनाएं अटकी, चेक करें आपके गांव का रूट Bihar Police : DSP और 12 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट, जानें क्या है मामला Bihar News : बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर बहाली के नियम बदलेंगे, जान लीजिए क्या होगा एग्जाम पैटर्न और पात्रता से जुड़ी शर्तें बिहार में बारिश और आंधी का अलर्ट: 50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, वज्रपात की चेतावनी बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, पटना सहित 32 जिलों में आंधी-बारिश की संभावना मुजफ्फरपुर से चोरी हुआ महाराष्ट्र नंबर कंटेनर झारखंड से बरामद, अंतरराज्यीय शराब तस्करी गिरोह का हाथ, एक गिरफ्तार मुंगेर में लगातार तीसरे दिन भीषण चोरी, दीवार काटकर छड़-सीमेंट दुकान से लाखों की संपत्ति गायब हैदराबादी बकेट बिरयानी का स्वाद अब पटना में, रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन टीएमसी सरकार भ्रष्टाचार और अराजकता की प्रतीक, परिवर्तन यात्रा से बंगाल में आएगा बदलाव: सम्राट चौधरी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रोहित सिंह ने महिलाओं के बीच बांटी साड़ियां, कहा- नारी शक्ति को मजबूत करना सबकी जिम्मेदारी
25-Jul-2024 07:27 PM
By First Bihar
PATNA: शिक्षक बनने का सपना देखने वालों लिए यह बड़ी पटना से आ रही है। बिहार में एक बार फिर भारी संख्या में शिक्षकों की बहाली होने जा रही है। इस बार एक लाख 60 हजार शिक्षकों के रिक्त पदों को भरा जाएगा। इस बात का ऐलान बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने की है।
मानसूत्र सत्र के दौरान बिहार विधानसभा में शिक्षा मंत्री ने बताया कि वर्तमान में 5 लाख 77 हजार शिक्षक बिहार में हैं। 52 हजार 439 करोड़ रूपये शिक्षा विभाग का बजट है। उन्होंने विधायकों से अपने-अपने इलाके के 10-10 स्कूलों की लिस्ट मांगी है जिसका जीर्णोद्धार किया जाएगा। बिहार के बच्चों को प्रतियोगिता परीक्षा में परेशानी ना हो इसके लिए सरकारी स्कूलों के पाठ्यक्रम को प्रतियोगी बनाया जाएगा।
बता दें कि बीपीएससी ने पहले चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा ली थी जिसमें करीब 1.25 लाख सफल अभ्यर्थियों को टीचर बनाया गया। दूसरे चरण में एक लाख लोगों को टीचर की नौकरी मिली वही तीसरे चरण में 87 हजार से अधिक पदों पर शिक्षकों की बहाली प्रक्रिया चल रही है। हाल ही में बीपीएससी ने तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा आयोजित की थी। अब बिहार के शिक्षा मंत्री ने और 1 लाख 60 हजार शिक्षकों की बहाली करने की घोषणा आज विधानसभा में कर दी।