ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा

Home / news / बिहार में फैसले से पहले की कवायद: बीजेपी, आरजेडी और जेडीयू की बैठक...

बिहार में फैसले से पहले की कवायद: बीजेपी, आरजेडी और जेडीयू की बैठक जारी

27-Jan-2024 01:33 PM

By First Bihar

PATNA : बिहार में सबसे बड़े सियासी फैसले का समय आ गया है. उससे पहले राज्य की तीनों प्रमुख पार्टियों के नेता मंथन में लग गये हैं. शनिवार की दोपहर बीजेपी, आरजेडी और जेडीयू के नेता मंथन करने में लगे हैं. 

आरजेडी विधायकों की बैठक

आरजेडी विधायक दल के नेता और डिप्टी सीएम ने पार्टी विधानमंडल दल की बैठक अपने आवास पर बुलाया है. राजद के सारे विधायक तेजस्वी के आवास पहुंच गये हैं. राजद विधायक दल की बैठक शुरू हो गयी है. बैठक में पहुंचे विधायकों को मोबाइल साथ में रखने की इजाजत नहीं दी गयी है. उनके मोबाइल बाहर रखवा लिये गये हैं. 

राजद की बैठक में कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत सरकारी गाड़ी के बजाय निजी गाडी से पहुंचे. कुमार सर्वजीत ने कहा कि उन्होंने मंत्री की सुविधायें छोड़ दी है. वहीं, बैठक में शामिल होने पहुंचे आरजेडी विधायक विजय मंडल ने नीतीश कुमार को जमकर कोसा. विजय मंडल ने कहा कि नीतीश कुमार किसी का सगा नहीं हुए. 

बीजेपी कोर कमेटी की बैठक

उधर, बीजेपी दफ्तर में पार्टी के प्रदेश कोर कमेटी की बैठक चल रही है. इस बैठक में बिहार बीजेपी के प्रभारी भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, सुशील मोदी, विजय कुमार सिन्हा समेत दूसरे प्रमुख नेता मौजूद हैं. पार्टी सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में नीतीश कुमार के साथ बनने जा रही नयी सरकार के खाके पर विचार विमर्श किया जा रहा है. वैसे बीजेपी के किसी नेता ने अब तक ये नहीं कहा है कि वह नीतीश के साथ मिलकर सरकार बनाने जा रहे हैं.

नीतीश आवास में जेडीयू की बैठक

उधर, नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू के नेता बैठे हैं. नीतीश कुमार सुबह बक्सर गये थे. वहां से वापस लौटने के बाद नीतीश कुमार ने अपनी कोर कमेटी के साथ बैठक शुरू की है. इस बैठक में ललन सिंह, विजय चौधरी, संजय झा और अशोक चौधरी जैसे नेता मौजूद हैं. नीतीश भी नयी सरकार को लेकर मंथन कर रहे हैं.