ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू

बिहार में 1000 पदों पर टेक्निकल असिस्टेंट की होगी बहाली, नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला

बिहार में 1000 पदों पर टेक्निकल असिस्टेंट की होगी बहाली, नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला

27-Dec-2019 07:07 PM

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है. इस साल कैबिनेट की इस आखिरी मीटिंग में कई बड़े फैसले लिए गए हैं. कैबिनेट बैठक में कुल 21 एजेंडों पर मुहर लगी है. बिहार में 1000 पदों पर टेक्निकल असिस्टेंट की बहाली करने की स्वीकृति मिली है. चुनावी वर्ष से ठीक पहले कैबिनेट ने यह बड़ा फैसला लिया है. 


कैबिनेट की बैठक में 1000 पदों पर टेक्निकल असिस्टेंट की बहाली को मंजूरी मिली है. पंचायती राज विभाग में एक हजार पदों पर यह नियुक्तियां होंगी. इसके अलावा नीतीश कैबिनेट की इस बैठक में एक झटका को आम आदमी को लगा है. सरकार ने बालू के दाम में बढ़ोतरी करने का फैसला किया है. बालू के दाम में 50 फीसदी बढ़ोतरी करने का फैसला लिया गया है. नए साल से यह नियम लागू करने की स्वीकृति मिली है. जिसके कारण बिहार में अब घर बनाना महंगा साबित होगा. बालू के दाम में अचानक इतनी बढ़ोतरी होने से लोगों को झटका लगा है.