ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश

Home / news / अनलॉक के बाद हालात बेकाबू, बिहार में एक दिन के अंदर रिकॉर्ड नए...

अनलॉक के बाद हालात बेकाबू, बिहार में एक दिन के अंदर रिकॉर्ड नए केस मिले

11-Jun-2020 06:14 AM

PATNA : कोरोना महामारी ने शुरुआती दिनों में बिहार को इतना परेशान नहीं किया होगा जितना अब। अनलॉक के बाद बिहार में कोरोना संक्रमण का रिकॉर्ड मामला सामने आया है। बुधवार को कोरोना के 243 नए मरीजों की पहचान की गई जो अपने आप में किसी एक दिन के अंदर मरीजों के मिलने का नया रिकॉर्ड है। इसके पहले 31 मई को एक दिन में 242 मरीज पाए गए थे। 


बुधवार को बिहार के 38 में से 30 जिलों में कोरोना के नए मामले पाए गए। कुल 243 नए मरीजों की पहचान की गई इसमें सबसे ज्यादा मरीज पूर्णिया में सामने आए। पूर्णिया में 55 नए मरीज पाए गए हैं जबकि राज्य के अन्य जिलों में भी नए मरीजों की बड़ी तादाद सामने आई है। मधुबनी में 20 नए मरीज मिले हैं जबकि भोजपुर में 19, सारण में 19, भागलपुर में 16, किशनगंज में 9, मधेपुरा में 8, वैशाली में 5, मुंगेर में 13, नवादा में 6, रोहतास में 7, कैमूर में 4 नए मरीज़ों की पुष्टि हुई है। बिहार में संक्रमण का आंकड़ा बढ़कर फिलहाल 5698 है। 


अनलॉक के किस शुरुआत के बाद बिहार में हालात तेजी से बिगड़े हैं। पिछले हफ्ते भर के अंदर हर दिन लगभग 200 से ज्यादा नए मरीज सामने आ रहे हैं। बिहार में अब तक कोरोना के 2934 मरीज ठीक हो चुके हैं और बुधवार को ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 164 रही है।