ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / news / बिहार में डूबने से 15 लोगों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

बिहार में डूबने से 15 लोगों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

14-Jul-2021 09:20 AM

PATNA : बिहार में बाढ़ के पानी में डूबने से 15 लोगों की मौत हो गई है. मौत के बाद से मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है. मिली जानकारी के अनुसार दरभंगा में 6, मुजफ्फरपुर में तीन समेत उत्तर बिहार के जिलों में 15 की मौत हो गई है. पश्चिम चंपारण में दो, समस्तीपुर, सीतामढ़ी और मधुबनी में एक-एक मौत डूबने से हुई है.


दरभंगा जिले की बिरौल थाने के गौरा में दो सगे भाई और एक चचेरे बहन की मौत जेसीबी से खोदे गड्ढे में डूबने से हो गई. मृतकों में मनोज केवट के 10 वर्षीय बेटे चंदन, 12 वर्षीय बेटे मोहन और रविंद्र केवट की 12 वर्षीय बेटी शिवानी शामिल है. जले दक्षिणी पंचायत के वार्ड नंबर 8 में मोहम्मद इफ्तेखार के 29 साल के बेटे मोहम्मद इम्तियाज अहमद की मौत खोरिया टोले के पास नहर में डूबने से हो गई.


कुशेश्वरस्थान बाजार के मखनाही टोले के सुनील सदा की 7 वर्षीय बेटी कजली कमला नदी में डूब गई. दरभंगा सदर के अतिहार पंचायत के हेगौली में सुरेंद्र मंडल की 15 साल की बेटी राधिका डूब गई. राधिका बाढ़ के पानी में नहाने गई थी. 


इधर समस्तीपुर के खानपुर में 66 साल के सहदेव राम की मौत डूबकर हो गई. सीतामढ़ी के पुपरी थाना क्षेत्र के वाजिदपुर में तालाब में स्वास्थ्य के दौरान पैर फिसलने से चलितर मुखिया के 35 वर्षीय बेटे सुमन मुखिया की मौत हो गई. पूर्वी चंपारण की मधुबन में बूढ़ी गंडक में नहाने के दौरान चितौरा का 14 वर्षीय लोकेश डूब गया. मधुबनी के बिस्फी थाना क्षेत्र के बैंक जरा में 40 साल के टकलू सहनी की डूबकर मौत हो गई.