ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / बिहार में ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी पेश करेगी शास्त्रीय नृत्य, अंतराष्ट्रीय बौद्ध महोत्सव...

बिहार में ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी पेश करेगी शास्त्रीय नृत्य, अंतराष्ट्रीय बौद्ध महोत्सव में सजेगी सितारों की महफिल

23-Jan-2020 12:20 PM

GAYA : बॉलीवुड की नामचीन अभिनेत्री और प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्यांगना हेमा मालिनी बौद्ध महोत्सव में अपने नृत्य का जादू बिखेरेंगी बोधगया में 29 जनवरी से शुरु हो रहे  अंतराष्ट्रीय बौद्ध महोत्सव में वर्तमान में बीजेपी सांसद हेमा मालिनी शास्त्रीय नृत्य पेश करेंगी। तीन दिवसीय महोत्सव में हर शाम सितारों की महफिल सजेगी।


महोत्सव के दूसरे दिन 30 जनवरी को मुंबई के नामचीन गायक अलतमश फरीदी व शदाब फरीदी फन की नुमाइश करेंगे। वहीं आखिरी दिन 31 जनवरी को आशिकी-2 फेम पार्श्व गायिका पलक मुच्छल के गानों से महोत्सव की शाम सजेगी।


डीएम अभिषेक सिंह ने बताया कि बोधगया के कालचक्र मैदान में होने वाले बौद्ध महोत्सव में 29 जनवरी की शाम महोत्सव का आगाज बिहार गौरव गान से होगा। लाओस, इंडोनेशिया व जापान के कलाकार कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। इसी तरह दूसरे और तीसरे दिन देश-विदेश के कलाकार प्रस्तुति देंगे। पहली बार जापान के कलाकार महोत्सव का हिस्सा बनेंगे।वहीं  बॉलीवुड नायिका हेमा मालिनी, गायिका पलक मुच्छल,अलतमश फरीदी और शदाब फरीदी के अलावा 10 देशों के कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।