मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार
03-Aug-2020 07:37 AM
PATNA : बिहार में कोरोना काल की शुरुआत के साथ नीतीश सरकार ने राज्य के सभी डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को एक महीने का मूल वेतन प्रोत्साहन के तौर पर देने का एलान किया था। नीतीश सरकार ने अब इस वादे को पूरा कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। राज्य सरकार सभी डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को एक महीने का बोनस देने के लिए 252.54 करोड़ की राशि खर्च कर रही है।
स्वास्थ विभाग में प्रोत्साहन राशि के भुगतान के लिए संकल्प जारी कर दिया है। डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मी और स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मियों को इसका लाभ दिया जाएगा। राज्य में कोरोना महामारी से मुकाबला कर रहे स्वास्थ्यकर्मियों को सरकार ने यह प्रोत्साहन राशि दी जा रही है।
सरकार के इस फैसले से राज्य के 7 हजार डॉक्टर और तकरीबन 40 हजार स्वास्थ्यकर्मियों को फायदा पहुंचेगा। प्रोत्साहन राशि के भुगतान के लिए सरकार ने अप्रैल 2020 को प्राप्त किए गए मूल वेतन को आधार बनाया है।