हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
13-Jan-2020 07:42 AM
PATNA : बिहार में 22 से 24 जनवरी तक दवा दुकानदार हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान सभी तरह की थोक और खुदरा दवा की दुकानें बंद रहेंगी। बिहार केमिस्ट एंड ड्रजिस्ट एसोसिएशन ने इस स्ट्राइक का एलान किया है।
बिहार केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष परसन कुमार सिंह ने कहा है कि बिहार में सभी तरह की दवा दुकानें 22 से लेकर 24 जनवरी तक बंद रहेंगी। एसोसिएशन ने अपनी कई मांगों के समर्थन में यह हड़ताल बुलाई है। दवा दुकानों में फार्मासिस्ट की उपस्थिति और विभागीय निरीक्षण के दौरान तकनीकी गलतियों के नाम पर दवा दुकानदारों को प्रताड़ित करने का आरोप एसोसिएशन लगाते रहा है। इस मामले में एसोसिएशन ने सरकार के सामने मांग पत्र भी रखा था लेकिन उस पर फैसला नहीं होने के कारण हड़ताल का एलान किया गया।
ऐसा पहली बार होगा कि एसोसिएशन की तरफ से स्ट्राइक के दौरान किसी भी आकस्मिक दवा की व्यवस्था नहीं की जाएगी एसोसिएशन ने इस संबंध में राज्य सरकार को पत्र लिखकर जानकारी दे दी है। दवा दुकानों के स्ट्राइक का बिहार में व्यापक असर देखने को मिलेगा।