ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत Bihar News: महिला रोजगार योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा, छात्राओं और पुरुषों के खातों में भेजे गए 10-10 हजार रुपये BIHAR NEWS : पटना में निजी भवनों पर किया यह काम तो भरना पड़ सकता है जुर्माना, जारी हुआ आदेश; अब देनी पड़ेगी यह जानकारी Bihar political news : जेल में बंद विधायक बनेंगे ‘किंगमेकर’? राज्यसभा चुनाव में अनंत सिंह करेंगे वोट या नहीं; जानिए क्या है नया अपडेट बिहार में हेल्थ सेक्टर की बड़ी छलांग! रोबोटिक सर्जरी से कैंसर पर जीत, आई बैंक भी हुआ शुरू BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह गैस सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़, छापेमारी में 250 से अधिक सिलेंडर बरामद; मचा हडकंप 'बाबू सुनो, तुमसे ही शादी करेंगे…' बॉयफ्रेंड ने झांसा देकर मिलने बुलाया; गर्लफ्रेंड हुई प्रेग्नेंट तो कर दिया बड़ा कांड BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान

बिहार : करंट लगने से किसान और घास काट रहे युवक की मौत, विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप

08-Aug-2023 09:41 PM

By First Bihar

SARAN / SIWAN : बिहार के सिवान को छपरा से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां अलग - अलग घटना में दो लोगों की मौत हो गई। जिसके बाद पुरे इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है। इस घटना को लेकर लोगों में बिजली विभाग को लेकर रोष का माहौल कायम हो गया है। पहली घटना सिवान से जुड़ा हुआ है। जहां करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। 


मिली जानकारी के अनुसार,  युवक अपने घर के बाहर दरवाजे पर घास काट रहा था। तभी वह  हाई वोल्ट तार के चपेट में आ गया। बताया जाता है कि बिजली के पोल से पिछले कई दिनों से तार लटक रहा था। तभी युवक घास काटते हुए उस तार के पास पहुंच गया और तार चपेट में आने से उसकी मौत हो गई ,जिसके बाद आनन फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 


 घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गुठनी गांव में एक युवक अपने घर के बाहर घास काट रहा था। तभी बिजली के तार के चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है।  युवक को करंट लगने से मौत के बाद ग्रामीण काफी भड़क गए। लोगों का कहना था कि बिजली विभाग से कई बार शिकायत की गई थी, लेकिन तार को नहीं हटाया गयी। बिजली विभाग के लापरवाही से इस युवक की जान गयी है। 


वही, दूसरी घटना छपरा से जुडी हुई है जहां करंट लगने से  किसान की मौत हो गयी। यह घटना भेल्दी थाना क्षेत्र के मदारपुर पंचायत के बासडीह बाजार की है। सूचना पर भेल्दी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया। करंट लगने से मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


मृतक किसान की पहचान बासडीह गांव निवासी 45 वर्षीय शिवजी सिंह के रूप में की गई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि किसान शिवजी सिंह खेतीबाड़ी के बाद चाय पीने के लिए बासडीह बाजार गये थे। तभी विद्युत तार के चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। अन्य लोगों ने उन्हें बचाने का बहुत प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हुए और मौत हो गई. ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ आक्रोश जताया।