Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश
22-Apr-2021 03:41 PM
By ALOK KUMAR
WEST CHAMPARAN : बिहार में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण के मद्देनजर सरकार ने सूबे में नाईट कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया है. लोगों से मास्क लगाने और फिजिकल डिस्टेंस बनाकर रखने की अपील की जा रही है ताकि कोरोना की रफ़्तार पर ब्रेक लगाया जा सका. इसी बीच पश्चिम चंपारण जिले के नरकटियागंज से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें यह साफ़ नजर आ रहा है कि न तो लोगों को कोरोना का डर है और न ही पुलिस प्रशासन का. लोग खुलेआम नियम कानून को ताक पर रखते हुए ऑर्केस्ट्रा पार्टी में शामिल होने पहुंच गए हैं.
दरअसल, शिकारपुर थाना क्षेत्र के नरकटियागंज वार्ड नंबर 4 नंदपुर में कोरोना गाइडलाइन्स की धज्जियां उड़ाते हुए लोग बार बालाओं के साथ डीजे पर थिरकते नजर आ रहे हैं. हद तो यह हो गई कि इस वीडियो में मौजूद एक भी शख्स ने मास्क तक नहीं लगा रखा है. इसके अलावा लोग बार बालाओं पर बेधड़क नोटों की बौछार करते दिख रहे हैं. हालांकि फर्स्ट बिहार झारखण्ड इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. लेकिन जिस तरफ नाईट कर्फ्यू के बावजूद खुलेआम इस तरह की ऑर्केस्ट्रा का पार्टी का आयोजन हो रहा है, उसके बाद से पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल जरूर खड़े हो रहे हैं.
इस वीडियो में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं, पुरुषों और बच्चों का हुजूम देखने को मिल रहा है. हैरानी की बात है कि शिकारपुर थाना क्षेत्र के नरकटियागंज वार्ड नंबर 4 नंदपुर का यह ताज़ा मामला है जो शहर के बीचों बीच स्थित है लेकिन यहां न तो कोई पुलिस टीम है और ना ही पुलिस की रात्रि गश्ती दल ही कहीं दिख रहा है जिसके चलते लोग न केवल अश्लीलता में लीन हैं बल्कि कोविड नियमों को ठेंगा दिखा रहे हैं.