ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / बिहार कांग्रेस अध्यक्ष ने जोड़े हाथ, गोली मत मारिए... जगह मिलने पर पास...

बिहार कांग्रेस अध्यक्ष ने जोड़े हाथ, गोली मत मारिए... जगह मिलने पर पास देंगे

12-Nov-2019 02:12 PM

PATNA : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. इन दिनों सूबे में बेखौफ अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. बिहार में क्या नेता, अपराधियों के सामने हाथ जोड़ रहे हैं. ऐसा इसलिए माना जा रहा है क्योंकि कांग्रेस नेता मदन मोहन झा ने ट्वीट कर तंज कसा है. राजधानी में रोडरेज में ड्राइवर को गोली मारे जाने की खबर पर नाराज मदन मोहन झा ने यह तंज कसा है. 

news image


बिहार में आज कल क्राइम अनकंट्रोल है. कई जिलों से लगातार बड़ी वारदात की घटनाएं सामने आ रही हैं. पटना में गर्दनीबाग थाना इलाके के बजाज शोरूम के पास सुबह रोडरेज में एक ड्राइवर को अपराधियों ने गोली मार दी. घायल ड्राइवर को इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया. पुलिस के मुताबिक पास नहीं देने पर ड्राइवर को गोली मारी गई. राजधानी के अंदर इतनी छोटी सी बात पर गोली मारने को लेकर मदन मोहन झा ने यह तंज कसा है. 


बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर विपक्ष लगातार सरकार को घेर रही है. राबड़ी देवी और तेजस्वी तयादव भी कई दिनों से सरकार के खिलाफ आवाज़ उठा रहे हैं. विपक्षी नेता ट्विटर के माध्यम से अपराध पर नकेल कसने की गुहार लगा रहे हैं.