ब्रेकिंग न्यूज़

शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब

बिहार में क्राइम अनकंट्रोल : दो बाइक सवार अपराधियों ने रेस्टोरेंट पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में मची भगदड़

20-Aug-2023 08:27 AM

By First Bihar

MUZAFFARPUR : बिहार में अपराधियों का तांडव बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन अपराधी अपने काले कारनामों को अंजाम नहीं देते हो। एक तरफ बिहार के मुख्यमंत्री यह बोलते हैं कि राज्य में अपराध का आंकड़ा दूसरे राज्यों की तुलना में बेहद कम है तो उसे तरफ हर 1 घंटे कहीं ना कहीं से कोई न कोई अपराधिक खबरें निकल कर सामने आती रहती है। इसी कड़ी में अब ताजा मामला मुजफ्फरपुर से निकलकर सामने आया है जहां पर बेखौफ अपराधियों ने एक रेस्टोरेंट पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। इसके बाद इलाके में भगदड़ का माहौल बन गया है।


मिली जानकारी के अनुसार जिले के सदर थाना क्षेत्र के छपरा - मुजफ्फरपुर मैन रोड स्थित फरदो पुल के पास उस समय भगदड़ और हड़कंप का माहौल बन गया जब दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने रेस्टोरेंट के बाहर पहुंचकर तीन पिस्टल से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गयी है। 


वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे सिटी एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने जांच पड़ताल शुरू की है और कहा है कि घटना के पीछे आपसी कुछ रंजिश का मामला प्रतीत हो रहा है।  करीब 10 राउंड से अधिक गोली चली है।  सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल चल रही है।  दो बाइक सवार चार अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है।


इधर, पुरे घटनाक्रम को लेकर उन्होंने जल्द ही खुलासा की बात कही है। लेकिन जिस तरह से अपराधियों का मनोबल इन दिनों बिहार में सातवें आसमान पर उससे यह कहा जा सकता है कि प्रशासन चाहे दावा जितना भी कर ले लेकिन अपराधियों के अंदर पुलिस प्रशासन का खौफ नहीं है।