ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा, शॉर्ट सर्किट से लगी आग में 5 साल के मासूम की मौत; पांच घर जलकर खाक बिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करार बिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करार बिहार में आग का कहर… घर में सो रहे मासूम की जलकर मौत, पांच घर राख; पलभर में उजड़ गया पूरा मोहल्ला Bihar murder case : 15 साल बाद लिया खून का बदला! बेटे की सरेआम हत्या से सनसनी, पिता के केस में गवाही देना पड़ा भारी कटिहार उपद्रव मामले में बड़ा एक्शन, 20 नामजद समेत 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कटिहार उपद्रव मामले में बड़ा एक्शन, 20 नामजद समेत 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बच्चों की तकरार बनी कत्ल की वजह… मां-बेटियों ने मिलकर महिला को पीट-पीटकर मार डाला, इलाके में सनसनी NMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी NMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी

Home / news / कोरोना ने बिहार के एक औऱ आईएएस की ली जान, स्वास्थ्य विभाग के...

कोरोना ने बिहार के एक औऱ आईएएस की ली जान, स्वास्थ्य विभाग के एडिशनल सेक्रेटी की मौत

23-Apr-2021 06:30 PM

PATNA : कोरोना ने बिहार के एक औऱ आईएएस अधिकारी की जान ले ली है. स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त सचिव रविशंकर चौधरी की मौत कोरोना से हो गयी है. 58 साल के रविशंकर चौधरी कोरोना से संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती थे, जहां आज उनकी मौत हो गयी. कोरोना से संक्रमित होकर बिहार में अब तक दो आईएएस अधिकारियों की मौत हो चुकी है. 


रविशंकर चौधरी मूलतः बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी थे. 2011 में उन्हें आईएएस में प्रोन्नति मिली थी. उन्हें स्वास्थ्य विभाग में तैनात किया गया था. कोरोना से संक्रमित होने के बाद उन्हें पटना एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी मौत हो गयी है. समाचार एजेंसी ANI ने ये खबर दी है.


news image


इससे पहले बिहार के एक और आईएएस अधिकारी विजय रंजन की भी मौत कोरोना के संक्रमण के कारण हो गयी थी. पंचायती राज विभाग में निदेशक के पद पर तैनात विजय रंजन की भी मौत एम्स में इलाज के दौरान हो गयी थी.


उधर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने रविशंकर चौधरी के निधन पर शोक जताया है. मंगल पांडेय ने कहा है कि स्वास्थ्य विभाग के अपर सचिव श्री रविशंकर चौधरी के असामयिक निधन से वे दुःखी एवं मर्माहत हैं. रविशंकर जी का जाना स्वास्थ्य विभाग के लिए बहुत बड़ी क्षति है.  ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे एवं उनके परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे. वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने भी रविशंकर चौधरी के निधन पर शोक जताते हुए कहा है कि वे उनके छोटे भाई के समान थे.